News Follow Up
मध्यप्रदेश

जबलपुर : भाजपा की यह बात उसके समर्थकों की भी समझ में न आई

मप्र में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर जबलपुर में दो विधायकों और दो पूर्व विधायकों ने अलग-अलग की पत्रकारवार्ताभाजपा की यह बात उसके समर्थकों की भी समझ में न आईजबलपुर। मप्र में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर जबलपुर में भी भाजपा की ओर से अपना पक्ष रखा गया। लेकिन, यहां सरकार की उपलब्धियों को रखने के लिए पार्टी की ओर से तीन पत्रकार वार्ता अलग-अलग जगह रखी गई। मुख्य प्रेसवार्ता भाजपा के जबलपुर के मुख्य कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें दो विधायकों अजय विश्नोई और अशोक रोहाणी ने बात रखी। इसके बाद पूर्व भाजपा विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू और शरद जैन ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में पे्रसवार्ता करके अपनी बात। इस तरह की पत्रकारवार्ताओं ने खुद भाजपा कार्यकर्ताओं समर्थकों को भी सकते में डाल दिया। एक वर्ग का कहना है कि यह पार्टी में अंदरूनी कलह का नतीजा है।विधायक अशोक रोहाणी ने रानीताल स्थित पार्टी कार्यालय में कहा की निगम की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है, बजट में शहर को 400 करोड़ रुपए मिले हैं जल्दी ही सड़कों का निर्माण होगा। शहर में फ्लाइओवर, पीएम आवास निर्माण से लेकर स्मार्ट सिटी के विकास कार्य कमलनाथ सरकार ने अटका दिए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुआई में सरकार ने हर मोर्चे पर काम किया और प्रदेश फिर से विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों और निजी अस्पतालों में मची लूट के सवाल पर विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि मेडिकल में कोरोना के इलाज की सबसे अच्छी व्यवस्था है। अत्याधुनिक मशीनों से लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम है। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) संबंधी कार्यक्रम निरस्त

NewsFollowUp Team

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बंगाल में ताड़का की सरकार और मुमताज का लोकतंत्र बताया

NewsFollowUp Team

ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया पावर ट्रांसमिशन कंपनी के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

NewsFollowUp Team