News Follow Up
देश

देश में 3 दिन में नए केस 4.02 लाख से घटकर 3.55 लाख पर आए,

नई दिल्ली देश के लिए दो अच्छी और एक बुरी खबर है। बुरी खबर ये है कि देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार हो गया है। यानी अब तक यहां 2 करोड़ 2 लाख 75 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

अब पहली अच्छी खबर ये है कि पहली बार भारत में एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 3.18 लाख लोग रिकवर हुए हैं। अब तक पूरी दुनिया में एक साथ इतने मरीज ठीक नहीं हुए हैं। दूसरी अच्छी खबर ये है कि सोमवार को लगातार तीसरे दिन नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 3 लाख 55 हजार 680 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 30 अप्रैल के बाद से मरीजों की नए संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है।

30 अप्रैल को एक दिन में रिकॉर्ड 4.02 लाख मरीजों मिले थे। इसके बाद शनिवार को 3.92 लाख और रविवार को 3.70 लाख केस मिले थे। पिछले हफ्ते से इस हफ्ते की तुलना करें तो इस दौरान 15% केस में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

एक हफ्ते में 41% मौतें बढ़ीं, ये दुनिया में सबसे ज्यादा

सोमवार को देश में 3436 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। ये लगातार 6वां दिन था जब 3 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। पूरे हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस हफ्ते मौतों की संख्या में 41% का इजाफा दर्ज हुआ है। इस दौरान 24 हजार 503 मरीजों की मौत हुई है। हालात ये है कि देश की राजधानी दिल्ली में हर 3 मिनट में एक मौत हो रही है। यहां सोमवार को 448 लोगों ने जान गंवा दी। दुनिया के टॉप-10 देशों से तुलना करें तो भारत के अलावा तुर्की, अर्जेंटिना, जर्मनी और कोलंबिया में ही मौतों के आंकड़ों में इजाफा देखने को मिला है। बाकी अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, ईरान जैसे देशों में पिछले हफ्ते के मुकाबले इसमें गिरावट दर्ज हुई है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.55 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,436
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.18 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.02 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.66 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.22 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 34.43 लाख

कोरोना अपडेट्स

आखिरकार बिहार ने भी संक्रमण की चेन रोकने के लिए लॉकडाउन का फैसला ले लिया है। हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक और गोवा के बाद लॉकडाउन लगाने वाला बिहार सातवां राज्य बन गया है। मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने एक बैठक की थी। आज सरकार ने 15 मई तक टोटल लॉकडाउन लगाने के फैसले की घोषणा कर दी।

महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना के 5 नए स्ट्रेन मिले है। दिल्ली से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, 35 सैंपल में ये स्ट्रेन पाए गए। नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और नागपुर मेडिकल कॉलेज में आए संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए पुणे और दिल्ली भेजे गए थे। 74 में से 35 सैंपल में 5 म्यूटेशन पाए गए। इसमें से 26 सैंपल में डबल म्यूटेशन होने की बात इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के सहयोगी प्रोफेसर डॉ. रवींद्र खडसे ने कही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में एक और पॉजिटिव ट्रेंड है। रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। 2 मई को यह 78% था। 3 मई को 82% हो गया। इंडस्ट्री की ऑक्सीजन को मेडिकल परपस से इस्तेमाल करने का प्लान कर रहे हैं। इस बारे में हम स्टेट से भी बात कर रहे हैं। अब देश में 1050 में PSA ऑक्सीजन प्लांट पर काम चल रहा है। ऑक्सीजन प्लांट के पास ही कोविड सेंटर बनाए जाएंगे।

रोम से अमृतसर आई एयर इंडिया की फ्लाइट में 30 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। एविएशन इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, यह फ्लाइट बुधवार को आई थी।

केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की बेटी योगिता सोलंकी का सोमवार को निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थीं।
विपक्ष के 13 दलों के नेताओं ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें सरकार से बड़े पैमाने पर पूरे देश में मुफ्त वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू करने की अपील की है। नेताओं का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर काफी भयावह होती जा रही है। इसे रोकने में केवल वैक्सीनेशन ही कारगर साबित होगी।

यहां इंद्रापुरम गुरुद्वारा में कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीजन लंगर लगाया गया है। मुकेश अपनी पत्नी के बगल में बैठकर उनका ढांढस बढ़ाते हुए।
 

प्रमुख राज्यों के हाल
 

1. महाराष्ट्र

यहां सोमवार को 48,621 लोग संक्रमित पाए गए। 59,500 लोग रिकवर हुए और 567 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 47 लाख 71 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 40.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 70,851 लोगों की मौत हो गई है। 6.56 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां सोमवार को 29,052 लोग संक्रमित पाए गए। 38,687 लोग रिकवर हुए और 285 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 13.42 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10.43 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,447 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2 लाख 85 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को 18,043 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20,293 लोग ठीक हुए और 448 की मौत हो गई। अब तक 11 लाख 94 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 85 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,414 मरीजों की मौत हो चुकी है। 89,592 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़

यहां रविवार को 15,274 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 14,398 लोग ठीक हुए और 266 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7,71,701 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6,41,449 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,275 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,20,977 का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात

राज्य में सोमवार को 12,820 लोग संक्रमित मिले। 11,999 लोग रिकवर हुए और 140 की मौत हो गई। अब तक 6,07,422 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4,52,275 ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,648 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,47,499 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश

राज्य में सोमवार को 12,062 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13,408 लोग ठीक हुए और 93 की मौत हो गई। अब तक 6,00,430 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5,08,775 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,905 लोगों की मौत हो चुकी है। 85,750 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Related posts

पटना एक्सप्रेस से लालू यादव गिरफ्तार

NewsFollowUp Team

कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने खोला खजाना, राज्यों को जारी की गई 8873 करोड़ की पहली किस्त

NewsFollowUp Team

Independence Day: 9 एंटी ड्रोन, 300 CCTV, 5000 जवान, 15 अगस्त को लाल किला पर ऐसी होगी सुरक्षा व्यवस्था

NewsFollowUp Team