News Follow Up
देश

बीते दिन 3.82 लाख केस आए, यह अमेरिका में मिले नए संक्रमितों से 9 गुना ज्यादा; राहत की बात 3.37 लाख मरीज ठीक भी हुए

देश में कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। 3 दिन लगातार मामलों में गिरावट दर्ज करने के बाद मंगलवार को फिर से नए संक्रमितों के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखी गई। देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 82 हजार 602 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका के नए कोरोना मरीजों से 9 गुना ज्यादा है। वहां बीते दिन 42,354 संक्रमितों की पहचान हुई।

उधर, कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3,783 लोगों की जान गई। यह एक दिन में होने वाली मौत के मामले में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। राहत की बात यह रही कि बीते दिन 3.37 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी। यह भी एक रिकॉर्ड है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 
3.82 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,783
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.37 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.06 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.69 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.26 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 34.84 लाख

कोरोना अपडेट्स

  • आखिरकार बिहार ने भी संक्रमण की चेन रोकने के लिए लॉकडाउन का फैसला ले लिया है। हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक, गोवा और झारखंड के बाद लॉकडाउन लगाने वाला बिहार नौवां राज्य बन गया है। मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने एक बैठक की थी। आज सरकार ने 15 मई तक टोटल लॉकडाउन लगाने के फैसले की घोषणा कर दी।
  • महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना के 5 नए स्ट्रेन मिले हैं। दिल्ली से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, 35 सैंपल में ये स्ट्रेन पाए गए। नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और नागपुर मेडिकल कॉलेज में आए संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए पुणे और दिल्ली भेजे गए थे। 74 में से 35 सैंपल में 5 म्यूटेशन पाए गए। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रवींद्र खडसे ने 26 सैंपल में डबल म्यूटेशन होने की बात कही है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि देश में एक और पॉजिटिव ट्रेंड है, तो वहीं रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। यह 2 मई को यह 78% था। 3 मई को 82% हो गया। हम इंडस्ट्री की ऑक्सीजन को मेडिकल परपस से इस्तेमाल करने का प्लान कर रहे हैं। इस बारे में हम स्टेट से भी बात कर रहे हैं। अब देश में 1050 PSA ऑक्सीजन प्लांट पर काम चल रहा है। ऑक्सीजन प्लांट के पास ही कोविड सेंटर बनाए जाएंगे।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां मंगलवार को 51,880 लोग संक्रमित पाए गए। 65,934 लोग रिकवर हुए और 891 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 48.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 41.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 71,742 लोगों की मौत हो गई है। 6.41 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 25,770 लोग संक्रमित पाए गए। 38,683 लोग रिकवर हुए और 351 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 13.68 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10.81 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,798 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.85 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को 18,043 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20,293 लोग ठीक हुए और 448 की मौत हो गई। अब तक 11 लाख 94 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 85 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,414 मरीजों की मौत हो चुकी है। 89,592 का इलाज चल रहा है।4. छत्तीसगढ़
यहां सोमवार को 15,785 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12,093 लोग ठीक हुए और 210 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,485 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.24 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।5. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 13,050 लोग संक्रमित मिले। 12,121 लोग रिकवर हुए और 131 की मौत हो गई। अब तक 6.20 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.64 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,779 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.48 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।6. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 12,236 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,249 लोग ठीक हुए और 98 की मौत हो गई। अब तक 6.12 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,003 लोगों की मौत हो चुकी है। 86,639 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Related posts

Independence Day: 9 एंटी ड्रोन, 300 CCTV, 5000 जवान, 15 अगस्त को लाल किला पर ऐसी होगी सुरक्षा व्यवस्था

NewsFollowUp Team

ED का शिकंजा संजय सिंह और सिसोदिया  पर  मुसीबत बना  आम आदमी पार्टी के लिए संजय सिंह और सिसोदिया का  घोटाला? 223 दिनों से जेल में बंद मनीष सिसोदिया;

NewsFollowUp Team

बीते 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों में 34 हजार की गिरावट

NewsFollowUp Team