News Follow Up
क्राइममध्यप्रदेश

दोस्त ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपए लिए; फिर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर फरार,

भोपाल के अवधपुरी में 24 साल की डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने होटल में ले जाकर उसके साथ पहले ज्यादती की। इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ साल में 3 लाख रुपए ले लिए और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके बाद वह इंदौर भाग गया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

अवधपुरी में रहने वाली महिला MBBS करने के बाद इंटर्नशिप कर रही है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी रोशन खत्री नाम के युवक से पहचान हुई। वह पहले उसके पड़ोस में रहता था। दोस्ती होने के कारण वह उसके कहने पर 25 नवंबर 2019 को पिपलानी के होटल में चली गई। यहां उसने पार्टी के नाम पर बुलाया था।

महिला का आरोप है कि पार्टी के बाद सभी चले गए, लेकिन रोशन उसे एक कमरे में ले गया। उसने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान रोशन ने उसका वीडियो भी बनाया। वह बदनामी के डर से चुप रही। कुछ दिनों बाद रोशन ने उसे फोन कर कहा कि उसने उसका एक वीडियो बनाया है। अगर वह उसे पैसे नहीं देती है, तो वीडियो वायरल कर देगा। इससे वह डर गई और चुप रही।

ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपए लिए

रोशन पहले तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। इसके बाद वह पैसों की डिमांड करने लगा। मना करने पर उसने फिर से वीडियो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ साल में वह डॉक्टर से 3 लाख रुपए से ज्यादा ले चुका था। इस बीच आरोपी ने डॉक्टर को बदनाम करना शुरू कर दिया और वीडियाे सार्वजनिक कर दिया। इसका पता चलते ही वह थाने शिकायत करने पहुंची। TI पिपलानी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी की लोकेशन इंदौर में मिली है। जल्द ही उसे पकड़ने के लिए इंदौर टीम भेजी जाएगी।

Related posts

डीएपी खाद की किल्लत बरकरार

NewsFollowUp Team

सचिन अतुलकर को भोपाल और आरके हिंगणकर इंदौर का एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाया

NewsFollowUp Team

अस्पताल में बड़ी लापरवाही नर्सरी में भर्ती नवजात के पैर का अंगूठा और एड़ी चूहों ने कुतरा,

NewsFollowUp Team