News Follow Up
मध्यप्रदेशमौसम

मौसम खुला, जनजीवन सामान्य एक सप्ताह के बाद मिली मौसम से राहत

जबलपुर। लगातार एक हफ्ते बारिश होने के बाद मंगलवार को मौसम खुला और चारों तरफ लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले चार दिनों से हो रही वर्षा के बाद जगह-जगह पानी भर गया था। जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था। बाजारों से भीड़ गायब हो गई थी। कल मौसम खुलते ही बाजारों में रौनक लौट आई। जनजीवन सामान्य हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि हवा के कम दबाव का क्षेत्र आगे खिसक जाने से बारिश कमजोर हुई है। लेकिन छुटपुट वर्षा का दौर जारी रहेगा। स्थानीय मौसम विज्ञान वेंâद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी मप्र के ऊपर बना हवा का चक्रवात पश्चिमी मप्र की ओर बढ़ गया है। जिससे जबलपुर सहित संभाग के अनेक स्थानों पर बारिश के आसार कम हो गये हैं। कहीं कहीं छुटपुट वर्षा जरुर हो सकती है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक fिपछले २४ घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान २८.०८ डिग्री सेल्सियस सामान्य से १ डिग्री कम और न्यूनतम तापमान २२.०९ डिग्री सेल्सियस सामान्य से १ डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमीं प्रात:काल ९५ प्रतिशत और सायंकाल ७१ प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह ५.४३ मिनिट पर और सूर्यास्त सायं ६.५० मिनिट पर हुआ। पिछले २४ घंटों के दौरान २.०४ मिमी बारिश हुई। १ जून से अब तक कुल वर्षा ४१३.०२ मिमी (लगभग १६ इंच) दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष आज के दिन वर्षा नहीं हुई थी और कुल वर्षा ३०६.०५ मिमी दर्ज की जा चुकी थी। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान ३१.०५ डिग्री और न्यूनतम तापमान २५.१ डिग्री दर्ज किया गया। दक्षिण पश्चिमी हवाएं ४ से ५ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अगले २४ घंटों के दौरान संभाग के कुछ स्थानों पर छुटपुट वर्षा हो सकती है।

Related posts

तिरंगे के अपमान को लेकर कांग्रेस उतरी मैदान में

NewsFollowUp Team

कोरोना पर CM ने बुलाई आपात बैठक, नई गाइडलाइन हो सकती है जारी; प्रदेश में 594 केस, सिर्फ इंदौर में 319

NewsFollowUp Team

विदिशा कुएं में पहले बच्चा गिरा फिर उसे बचाने के लिए जुटी भीड़ के वजन से कुआं धंसा, 20 को निकाला गया;

NewsFollowUp Team