प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बैरागढ़ की बैठक संपन्न हुई । बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन के मुख्य संरक्षक श्री विष्णु गेहाणी जी ने संगठन को और मजबूत करने और संगठन के विस्तार की चर्चा की जिसमें सबकी सहमति से मुख्य सलाहकार, सांस्कृतिक सचिव और कार्यकारिणी सदस्य को संगठन में जोड़ा गया। संगठन के सारे सदस्यों ने राजी खुशी से संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करने की शपथ ली। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के विस्तार के लिए मुख्य संरक्षक के रूप में विष्णु गेहाणी जी एवं मुख्य सलाहकार ए.डी. साधवानी जी को रखा गया है। सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर डाॅ. मेनिस मैथ्यूज़ को चयनित किया गया। बसंत चेलानी जी को सचिव, योगेश हिंगोरानी एव कविता इसरानी को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष के पद पर श्रीमती रश्मि अग्रवाल एवं सांस्कृतिक सचिव के रूप में जया हिमथानी को नियुक्त किया गया। संगठन के प्रवक्ता के रूप में विनोद राय, हर्षिता शास्त्री को रखा गया है एवं सह प्रवक्ता के रूप में चन्दर नागदेव को रखा गया है। दीपाआहूजा को कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल किया है। संगठन में कार्यकारिणी सदस्यों की शेष नियुक्तियाँ अगली बैठक में निर्णय लेके किया जायेगा।संगठन के अध्यक्ष डॉ मेनिस मैथ्यूज़ जी ने कहा की बैरागढ़ एक बहुत छोटा सा क्षेत्र है, जिसमें हमारा कोई प्रतिद्वदी नहीं है। हम सब मिलकर विद्यालयों एवं विद्यार्थियों के लिए जो श्रेष्ठ हो उसके लिए कार्य करते रहेंगे। संगठन के सचिव बसंत चेलानी जी ने सभी को एक साथ मिलकर कार्य करने और हर संभव योगदान देने के लिए प्रेरित किया। संगठन के उपाध्यक्ष योगेश हिंगोरानी ने बैठक में आए हुए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया एवं सभी को बधाई दी।