News Follow Up
मध्यप्रदेश

MP के नगरीय निकायों में प्यून से लेकर CMO तक के तबादले, लेकिन डेपुटेशन पर वर्षों से जमे अफसरों की लिस्ट जारी नहीं हुई,

मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में बड़ा फेरबदल अब तक नहीं हो सका है। विभाग ने प्यून से लेकर CMO (मुख्य नगर पालिका अधिकारी) के तो तबादले कर दिए, लेकिन डेपुटेशन के बहाने सालों से जमे अफसर-कर्मचारियों को वापस उनके मूल विभाग में लौटाने के आदेश जारी नहीं किए। लिस्ट जारी नहीं होने और उसमें से नामों की छंटनी होने से नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी नाराज है। बताया जाता है कि लिस्ट से करीब 200 नाम कम हो गए।31 अगस्त की रात तक नगरीय प्रशासन विभाग में तबादलों का दौर जारी रहा। एक के बाद एक 7 ट्रांसफर लिस्ट निकली। इसमें कुल 277 अधिकारी-कर्मचारियों के नाम थे। इनमें CMO, सफाई संरक्षक, चौकीदार, सब इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, रेवेन्यू इंस्पेक्टर, असिस्टेंट रेवेन्यू इंस्पेक्टर, ग्रेड-1, 2 और 3, प्यून तक शामिल हैं। इसके साथ डेपुटेशन पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की लिस्ट के आने का भी इंतजार किया जा रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हालांकि डेपुटेशन पर जमे अफसर-कर्मचारियों को वापस लौटाने में रोक आड़े नहीं आएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है, डेपुटेशन पर आए कर्मचारियों को वापस लौटाने की जल्द लिस्ट जारी होगी।

Related posts

उपभोक्ता अधिकारों का उपयोग कर बनें जागरूक नागरिक : खाद्य मंत्री श्री सिंहजन्म से लेकर मृत्यु तक हम सभी उपभोक्ता

NewsFollowUp Team

आज से कमलनाथ कूदेंगे चुनाव प्रचार में

NewsFollowUp Team

सुहागरात पर खुल गया बड़ा ‘भेद’, थाने पहुंचा पति, कहा- पत्नी में महिलाओं जैसे लक्षण ही नहीं

NewsFollowUp Team