News Follow Up
देशहेल्थ

बीते दिन देश में कोरोना के 39,522 केस मिले और 43,906 ठीक हुए

बीते दिन देश में कोरोना के 39,522 नए केस मिले और 218 मौतें हुईं। इस दौरान 43,906 लोग ठीक भी हुए। 13 दिन बाद रिकवर होने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है। अब तक 3.21 करोड़ लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राहत की बात यह भी है कि लगातार पांच दिन तक एक्टिव केस में बढ़ोतरी के बाद रविवार को 4,611 की गिरावट आई।1. केरलयहां रविवार को 26,701 लोग संक्रमित पाए गए। 28,900 लोग ठीक हुए और 74 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 42.07 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 39.37 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,496 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.47 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।, 2. महाराष्ट्रयहां रविवार को 4,057 लोग संक्रमित पाए गए। 5,916 लोग ठीक हुए और 67 की मौत हो गई। यहां अब तक 64.86 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 50,095 मरीजों का इलाज चल रहा है।3. उत्तर प्रदेशयहां रविवार को 18 लोग संक्रमित पाए गए और 31 लोग ठीक हुए। 2 पीड़ितों की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,856 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 235 मरीजों का इलाज चल रहा है। 4. दिल्लीदिल्ली में रविवार को 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 33 लोग ठीक हुए। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 351 मरीजों का इलाज चल रहा है।5. राजस्थानयहां रविवार को 3 कोरोना संक्रमित पाए गए, 7 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 82 मरीजों का इलाज चल रहा है। 7. मध्यप्रदेशयहां रविवार को 22 नए मामले सामने आए और 14 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 122 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Related posts

एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के पर्यवेक्षकों का एलान आज संभव, कब खत्म होगा CM पद का सस्पेंस

NewsFollowUp Team

पंजाब में सुरक्षा चूक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से ही करेंगे वर्चुअल रैली संबोधन

NewsFollowUp Team

 जम्मू-कश्मीर से जुड़े दो बिल पर आज लोकसभा में बोलेंगे अमित शाह

NewsFollowUp Team