News Follow Up
क्राइममध्यप्रदेश

प्रापर्टी विवाद के चलते सालो ने किया तलवार से जीजा पर कातिलाना हमला

भोपाल। राजधानी के जहॉगीराबाद थाना इलाके के बरखेडी मे प्रापर्टी विवाद के चलते बीती रात सालो ने जीजा पर तलवारो से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियो के हमले में घायल युवक का एक हाथ बुरी तरह से कट गया, जिसमे फिलहाल कोई हलचल नही हो रही। वहीं अधिक खून बहने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई गई है। मामले में जहांगीराबाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गये। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना इलाके के बरखेड़ी क्षेत्र में इकबाल मंजिल के पीछे रहने वाला 26 वर्षीय अरशान खान पिता हमीद खॉन प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। उसका एक संपत्ति को लेकर अपने साले आहद, तालिब, तारिक, टक्कू उर्फ तनवीर से विवाद चल रहा है। पुलिस ने बताया कि अरशान की पत्नी को मायके की संपत्ति से हिस्से मे एक मकान श्रमदान रोड पर मिला था। मकान पर अभी अरशान के ससुर जब्बार का कब्जा है। बीते समय में इस अरशान ने इस मकान में एक किराएदार को रख दिया। इस किरायेदार को अराशान से रजिंश के चलते उसके साले परेशान करते थे। किरायेदार से शिकायत मिलने पर अरशान मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे उस मकान में पहुंचा। वहॉ घर के बाहर अरशान और उसके ससुर के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जब्बार ने घटना की जानकारी अपने चारों बेटों को दी। जिसके बाद चारों बेटों ने देर रात बरखेड़ी में घेरकर अरशान पर हमला कर दिया। हमले में तलवार हाथ में लगने से अरशान के एक हाथ ने काम करना बंद कर लिया है। वहीं खून अधिक बहने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि देर रात उसका ऑपरेशन किया गया है। सुत्रो के अनुसार वारदात मे शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस का कहना है, कि दो अन्य आरोपियो की धरपकड के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है, कि वारदात के समय अरशान के साथ भी दो अन्य युवक थे। वहीं घटना के दौरान अरशान की ओर से भी हमला किया गया था। जिससे दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हुआ है। पुलिस सूत्रों की माने तो दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई जा रही है।

Related posts

कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा के बीच बंद कमरे में 1 घंटे तक चर्चा, क्या कोई नया समीकरण बन रहा है?

NewsFollowUp Team

प्रधानमंत्री श्री मोदी 29 मार्च को 5.21 लाख आवास हितग्राहियों को कराएंगे गृह-प्रवेश

NewsFollowUp Team

भिंड में ग्वालियर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, कार लूट कर भाग रहे बदमाशों को शॉर्ट एनकाउंटर में दबोचा,

NewsFollowUp Team