News Follow Up
मध्यप्रदेश

गांधी जयंती पर मध्य प्रदेश में सियासी तीर

मध्य प्रदेश | दो अक्टूबर को यूं तो गांधी जयंती थी, लेकिन इस मौके पर मध्य प्रदेश में सियासी तीर खूब चले। पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रेस का चैलेंज दे डाला। असल में कुछ दिन पहले शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के स्वास्थ्य को लेकर कुछ कमेंट किया था। कमलनाथ के जवाब के बाद भाजपा कहां चुप रहने वाली थी। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने कमलनाथ को कांग्रेस के अंदर चल रही रेस को सुलझाने की चुनौती दे डाली। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में गांधी परिवार के साथ जो रेस चल रही है पहले कमलनाथ उसको सुलझाएं। इसके बाद मध्य प्रदेश में रेस के बारे में सोचें। मैं शिवराज को चुनौती देता हूं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को भोपाल में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरे स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। शिवराज सिंह कह रहे थे कि कमलनाथ जी बीमार हैं। बुजुर्ग हो गए हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज जी, मैं आपको चुनौती देता हूं आइए रेस कर लेते हैं। असल में बीते दिनों कोरोना हो जाने के बाद कमलनाथ पोस्ट कोविड टेस्ट के लिए दिल्ली गए थे। भाजपा ने यूं दिया जवाबउधर कमलनाथ के बयान के बाद मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा सामने आए। उन्होंने कहा कि मैं तो भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कमलनाथ जी स्वस्थ रहें और मध्य प्रदेश के अंदर दौड़ें। जहां तक रेस की बात है तो गांधी परिवार के साथ जो रेस चल रही है कमलनाथ पहले उसको देख लें। उस रेस में कौन जीतता है और कौन हारता है? तब कहीं वह मध्य प्रदेश की रेस की चिंता करें। इस दौरान उन्होंने हाल ही में कांग्रेस नेताओं के बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें मनीष तिवारी, कपिल सिब्बल और नटवर सिंह को लेकर निशाना साधा।

Related posts

सेना और पुलिस में गैर-भारतीय गोरखा महिलाओं को मौका नहीं मिलेगा

NewsFollowUp Team

प्रधानमंत्री श्री मोदी 29 मार्च को 5.21 लाख आवास हितग्राहियों को कराएंगे गृह-प्रवेश

NewsFollowUp Team

कलेक्टर ने मांगी डॉयबिटीज़ मेलाइट्स रोगियों की जानकारी

NewsFollowUp Team