News Follow Up
Uncategorized

बैरागढ़ में कल होगी कैप्टन वरुण की अंत्येष्टि

तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वरुण 7 दिन से बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे। ग्रुप कैप्टन वरुण की पार्थिव देह बेंगलुरु के यलहंका एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यहां से पार्थिव शरीर भोपाल लाया जाएगा। कुछ ही देर में एयरफोर्स का विमान भोपाल लैंड कर सकता है।प्रशासन का प्लान वरुण का अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर कराने का था, लेकिन वरुण के पिता के कहने पर अंतिम संस्कार अब बैरागढ़ में शुक्रवार सुबह 11 बजे होगा। दरअसल, पिता ने कलेक्टर को बताया कि अंतिम यात्रा भदभदा ले जाएंगे तो शहर का ट्रैफिक जाम होगा। वह नहीं चाहते के लोग मेरे बेटे की वजह से परेशान हों। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि ग्रुप कैप्टन की पार्थिव देह गुरुवार दोपहर 2.30 बजे सेना के विमान से भोपाल आएगी। एयरपोर्ट रोड सन सिटी कॉलोनी में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।आज यह रह सकती है अंतिम दर्शन की व्यवस्थादोपहर 2.30 बजे तक सेना के विमान से ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह भोपाल आ सकती है। यहां पर CM शिवराज सिंह चौहान, मंत्री-विधायक समेत कई लोग श्रद्धांजलि देंगे। यहां से पार्थिव देह उनके निवास सन सिटी कॉलोनी में लाई जाएगी। जहां आम लोगों के दर्शन के लिए पार्थिव देह रखी जाएगी। यहां पर शाम 5 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकते हैं। इसके बाद देह सेना के अस्पताल में रखी जाएगी।कल अंतिम यात्रा का रूट यह रह सकता हैअंतिम संस्कार के लिए 6 किमी का ये रूट रहेगा- सन सिटी कॉलोनी, लालघाटी चौराहा, बैरागढ़ होते हुए बैरागढ़ विश्राम घाट पहुंचेगी अंतिम यात्रा। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके गृह जिले देवरिया (उत्तर प्रदेश) से भी परिवार के लोग भोपाल आ रहे हैं। ग्रुप कैप्टन की ससुराल इंदौर में है। उनकी पत्नी गीतांजलि के चचेरे भाई संजय सिंह ने बताया कि वरुण साल में एक या दो बार इंदौर आते थे। इसी महीने शौर्य चक्र मिलने की खुशी में पार्टी देने इंदौर आने वाले थे।परिवार को 1 करोड़ की सम्मान निधिमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर दु:ख जताया। उन्होंने कहा कि राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ शहीद वरुण सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के परिजन को 1 करोड़ की सम्मान निधि दी जाएगी। उनके परिवार से बात करके शासकीय नौकरी, उनकी स्मृति में मूर्ति लगवाने और स्मारकों के नाम रखने जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

Related posts

पहले टी-20 मैच ये पांच भारतीय खिलाड़ियों ने , कीवियों के खिलाफ जीत में निभाई अहम भूमिका

NewsFollowUp Team

सरकार ने Remdesivir का उत्पादन दोगुना करने की दी इजाजत, इसी हफ्ते दाम घटाएंगी दवा कंपनियां

NewsFollowUp Team

भारत में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों को लताड़

NewsFollowUp Team