News Follow Up
मनोरंजन

ऋतिक रोशन ने बुर्ज खलीफा पर दौड़ाई बाइक तो हैरान हुए लोग, कहा- ये देखने के बाद टॉम क्रूज ने पृथ्वी छोड़ दी

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्मों में अपनी स्मार्टनेस के अलावा एक्शन की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। उन्हें कई फिल्मों और विज्ञापनों में शानदार एक्शन करते हुए देखा जा चुका है। ऋतिक रोशन माउंटेन ड्यू के एड में भी एक्शन करते दिखते हैं, लेकिन इस बार उन्हें अपने एक्शन की वजह से ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपने एक्शन का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में वह दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। ऋतिक रोशन का यह स्टंट कई सोशल मीडिया यूजर्स को हजम नहीं हो रहा है। जिसके चलते अभिनेता और एड बनाने वाले क्रिएटर्स को ट्रोल किया जा रहा है। ऋतिक रोशन ने अपने इस एड क्लिप को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया उसमें वह बुर्ज खलीफा बिल्डिंग से बाइक चलाते हुए नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बुर्ज खलीफा से जमीन तक एक पतला सा स्लाइड नजर आ रहा है। इस स्लाइड के सहारे ऋतिक रोशन अपनी बाइक बुर्ज खलीफा से जमीन पर उतारते दिख रहे हैं।

Related posts

आत्म-निर्भर बनाएगी बेटियां लाड़ली लक्ष्मी योजना से–मुख्यमंत्री श्री चौहान

NewsFollowUp Team

साउथ इंडियन ब्राइल बनी मॉनी रॉय…सूरज नाम्बियार संग लिए सात फेरे…देखें खूूबसूरत तस्वीरें

NewsFollowUp Team

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी में नामांकन पत्र भरेंगे, साथ होंगी लाड़ली बहनें

NewsFollowUp Team