News Follow Up
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में पीपल और सप्तपर्णी के पौधे रोपे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल और सप्तपर्णी के पौधे रोपे। वर्धमान ग्रीन पार्क कॉलोनी जन-कल्याण विकास समिति के सदस्य सर्वश्री रघुनंदन शर्मा, हीरालाल ठाकुर, लालचंद भारके, हेमेंद्र मालवीय और ए. खान ने भी पौध-रोपण किया।समिति द्वारा कॉलोनी के नाम “ग्रीन पार्क” के अनुरूप रख-रखाव के साथ 100 पौधे लगाए गए है, जो हरे भरे है। कॉलोनी में वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी है। कॉलोनी परिसर में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाकर शासन-प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जनहित के कार्यक्रमों की जानकारी दी जाती है।आज लगाया गया पीपल छायादार वृक्ष है। इसे अक्षय वृक्ष भी कहा जाता है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। पीपल का वृक्ष दिन-रात ऑक्सीजन छोड़ता है, जो पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है। सप्तपर्णी, सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।

Related posts

नरेंद्र सिंह तोमर निर्विरोध चुने गए मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष, सीएम ने कही ये बात

NewsFollowUp Team

अगर भोपाल के बाज़ार खोलने जा रहे हैं तो इंदौर के क्यों नहीं

NewsFollowUp Team

कांग्रेस ने राहुल गांधी को सात बार लांच किया, सातों बार फेल बोले नरेंद्र सिंह तोमर

NewsFollowUp Team