News Follow Up
मध्यप्रदेश

एकात्म का भाव जैव विविधता का है सार : मुख्यमंत्री श्री चौहानमुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की शुभकामनाएँप्राकृतिक संपदा, वन संपदा और जैव संपदा का भंडार है मध्यप्रदेशभावी पीढ़ियों को जैव विविधता की धरोहर, समृद्ध स्वरूप में सौंपना हमारी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को 22 मई अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक संपदा, वन संपदा और जैव संपदा का भंडार है। इस जैव विविधता का धरोहर के रूप मे संरक्षण और संवर्धन हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। संपूर्ण विश्व, जलवायु परिवर्तन के चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में पर्यावरण के साथ प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता के संतुलन को बनाए रखने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्यरत है।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में बिखरी जैव विविधता के संरक्षण, संवर्धन और उसके संवहनीय उपयोग का संकल्प लेने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्राणी मात्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए भावी पीढ़ियों को यह धरोहर, समृद्ध स्वरूप में हस्तांतरित करना हमारा दायित्व है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि केवल मनुष्य ही नहीं समस्त प्राणियों, कीट-पतंगों, पशु-पक्षियों और नदी-पर्वत में एक ही चेतना का वास है। प्राणियों में सदभावना और सम्पूर्ण वसुधा को एक परिवार के रूप में मानना, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न अंग है। एकात्म का यही भाव जैव विविधता का सार है।

Related posts

 भोपाल मंडल में एनआइ के कार्य की वजह से कई ट्रेनों को किया रद।

NewsFollowUp Team

कोरोना मरीजों के लिए 200 एंबुलेंस लेंगे ‎किराए पर

NewsFollowUp Team

अब वैक्सीनेशन स्लॉट बुकिंग में दलाली, एक स्लॉट से 1000 रुपये तक की वसूली!

NewsFollowUp Team