News Follow Up
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश: पहली बार 22.36  लाख  युवा मध्यप्रदेश में  वोट  डालेंगे;

 महिलाओं की भागीदारी बढ़ी  5 करोड़ 61 लाख 36 हजार वोटर फाइनल लिस्ट में 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में 18 से 19 साल के 22 लाख 36 हजार 564 वोटर वोट करेंगे। फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन बुधवार को  कर दिया गया है।  प्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 वोटर हैं। नई लिस्ट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। 1 हजार पुरुषों की तुलना में 945 महिलाएं हैं। जबकि, 2011 में जेंडर रेश्यो 1 हजार पुरुष पर 931 का है। आबादी के हिसाब मतदाताओं का अनुपात 64.75% है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 मतदाता हैं। 2 अगस्त को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया गया था, तब 5 करोड़ 43 लाख मतदाता थे। इस पूरी अवधि में 24 लाख 33 हजार नाम जोड़े गए। 7.5 लाख नाम हटाए गए और लगभग 15 लाख नामों में संशोधन हुआ है।

मध्यप्रदेश में 230 विधानसभ सीट हैं। सामान्य 148, एसटी 47 और 35 सीट एससी के लिए रिजर्व हैं।

  • इस चुनाव में बुजुर्ग और दिव्यांगों को घर से ही मतदान करने की सुविधा दी जा रही है।
  • इसके लिए उन्हें 12-डी फॉर्म भरना होगा।
  • नामांकन के पांच दिन के अंदर अगर यह फॉर्म भरा जाएगा तो आयोग की टीम घर जाकर मतदान कराएगी।
  • मतदान निष्पक्ष रहे, वोट की गोपनीयता बनी रहे, इसके लिए वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
  • इसकी सूचना सभी राजनीतिक दलों को दी जाएगी।

Related posts

भाजपा प्रदेश प्रभारी राव बुरहानपुर में बोले, जल्द की जाएगी भाजपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा

NewsFollowUp Team

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम इंदौर के राजवाडा में आएंगे

NewsFollowUp Team

तिरंगे के अपमान को लेकर कांग्रेस उतरी मैदान में

NewsFollowUp Team