News Follow Up
राजनीति

शिवराज ने कांग्रेस के वचनशिवराज ने पत्र को महाझूठ पत्र  बताया कमल नाथ के वायरल वीडियो पर भी कसा तंज

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपना वचन पत्र जारी किया। इसमें प्रदेशवासियों को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने, 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख दुर्घटना बीमा समेत अनेक वादे किए गए हैं। इसमें 1290 वचन हैं। कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। न्यूज एजेंसी एएनआइ के प्रतिनिधि के साथ्द्व चर्चा के दौरान इस बारे में पूछे जाने पर शिवराज ने कहा कि यह कांग्रेस का महाझूठ पत्र है। पांच साल पहले भी उन्होंने 900 से ज्यादा वचन दिए थे, जिसमें से नौ वचन भी पूरे नहीं किए। आज तक लोग तरस रहे हैं।

कांग्रेस के सारे वचन झूठे

शिवराज ने कहा कि प्रदेश के नौजवान पूछ रहे हैं कि 4000 बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा। समर्थन मूल्य पर बोनस कब मिलेगा, समूहों का कर्जा कब माफ होगा। उन्होंने एक नहीं अनेक वचन दिए थे, सारे के सारे झूठे निकले। और आज फिर महाझूठ पत्र प्रस्तुत कर दिया।

भाजपा जो नहीं कहती, उसे भी पूरा करती है

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के इस झूठ पर जनता भरोसा नहीं करने वाली क्योंकि जनता जानती है कि भाजपा जो कहती है वो पूरा करती है और जो नहीं कहती, उसे भी पूरा करती है। लाड़ली बहना योजना दृष्टि पत्र में नहीं थी, लेकिन हमने लागू की। लेकिन कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है, वह भ्रम में नहीं आने वाली।

यही कांग्रेस का असली चेहरा

शिवराज ने कमल नाथ के एक वायरल वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें वह शिवपुरी से केपी सिंह को कांग्रेस की ओर प्रत्याशी बनाए जाने पर असहमति जता रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसा दिग्विजय सिंह व जयवर्धन सिंह की वजह से हुआ। शिवराज ने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि ये कांग्रेस का असली चेहरा है। एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री के लिए कह रहा है “जाओ उनके कपड़े फाड़ो, उनके बेटे के कपड़े फाड़ो।” ये कांग्रेस का असली स्वरूप है और कांग्रेस कितनी है मुझे ये भी नही समझ आता। कांग्रेस के टिकट कहां तय हो रहे हैं..? अभी ये भी कहा गया कि छिंदवाड़ा के टिकट नकुल नाथ घोषित करेंगे और नकुल नाथ के घोषित करने के बाद फिर दिल्ली से घोषित होंगे। दो टिकट उन्होंने घोषित भी कर दिए।

क्या सबकी कांग्रेस अलग-अलग?

इसको लेकर शिवराज ने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या सोनिया गांधी की कांग्रेस अलग है? कमल नाथ की कांग्रेस अलग है? नकुल नाथ की कांग्रेस अलग है? कांग्रेस कितनी है..,कांग्रेस किसकी है.. और कांग्रेस क्या है ये जनता जानना चाहती है..।

प्रह्लाद सिंह पटेल ने भी दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस के घोषणापत्र पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होने कहा कि, ‘कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद जो इस्तीफों की झड़ी लगी थी उसे भूलाने के लिए यह वचनपत्र आया है। यह झूठ का पुलिंदा है। यह भ्रम फैलाने की कोशिश है, यह लालच की राजनीति है। परिवारवाद और तुष्टिकरण उनकी सूची में और लालच और भ्रम उनके घोषणापत्र में है।’

Related posts

आत्म-निर्भर बनाएगी बेटियां लाड़ली लक्ष्मी योजना से–मुख्यमंत्री श्री चौहान

NewsFollowUp Team

शिवराज ने   सपा-कांग्रेस की तकरार पर साधा निशाना, बोले- दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती, बिखर गए घमंडिया लोग;

NewsFollowUp Team

मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक पहले पत्रकारों से बात करेंगे, फिर यात्रा का नेतृत्व करेंगे; ओलिंपियन रजनीश अग्रवाल के घर भी जाएंगे

NewsFollowUp Team