News Follow Up
मध्यप्रदेश

प्रियंका गांधी कांग्रेस के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी

 कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को सीधी जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बहरी पहुंच रही हैं। जहां वह कांग्रेस के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। करीब एक घंटे रहने के बाद वह यहां से रवाना हो जाएंगी। जिसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। बता दें सीधी में कांग्रेस की पहली स्टार प्रचारक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंच रही है। कमलेश्वर पटेल ने बताया कि प्रियंका गांधी बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बहरी बाइपास में पहुंचेंगी। जहां वह आमजन को संबोधित करेंगी। यह सीधी,सिहावल,चुरहट और धौहनी के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।

Related posts

कोविड-योद्धाओं की मृत्यु पर समय-सीमा में दे 50 लाख- मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह

NewsFollowUp Team

नगरीय निकायों में संविदा से भरे जाएंगे ‎रिक्त पद

NewsFollowUp Team

बेटे ने पिता और अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला; तीन दिन पहले भी दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर समझाया था,

NewsFollowUp Team