News Follow Up
देश

CM विष्‍णुदेव साय की PM मोदी से मुलाकात, छत्‍तीसगढ़ के विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर हुई चर्चा

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्‍यमंत्री साय छत्‍तीसगढ़ के विकास एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं सहित अन्‍य महत्‍वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी थे।इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रपति, गृहमंत्री और वित्‍तमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

ससे पहले सीएम साय आज शनिवार सुबह नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्‍यमंत्री साय ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से छत्‍तीसगढ़ की योजनाओं के साथ कई अन्‍य मुद्दों पर चर्चा की।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्‍तार के बाद विभागों का बंटवारा किया जाना है। संगठन महामंत्री पहले से ही दिल्‍ली में हैं। बतादें कि मंत्रिमंडल विस्‍तार के बाद विष्‍णुदेव साय, उप मुख्‍यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा शुक्रवार को दिल्‍ली रवाना हो गए थे।

Related posts

अवनी लेखरा ने फिर से किया कमाल, टोक्यो पैरालंपिक में भारत का 12वां मेडल

NewsFollowUp Team

देश में तीसही लहर की हो गई शुरुआत

NewsFollowUp Team

कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने वालों को जेल में डाल दो: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

NewsFollowUp Team