News Follow Up
मौसम

 पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी, दिल्ली-यूपी में ठंड का टार्चर,

देश के उत्तरी राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय लोगों को घने कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शीतलहर चल रही है। कानपुर शहर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा गाजियाबाद में भी आज सुबह कोहरे की घनी पर देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो तापमान का स्तर गिरने के कारण लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। राजधानी दिल्ली में भी सुबह शीतलहर और कोहरा छाया रहा।

पंजाब, हरियाणा में ठंड का टार्चर

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाया रहा। आने वाले कुछ दिनों तक इन राज्यों में सुबह का न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट के साथ पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है।

इन राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके अलावा हिमाचल और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश या ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

दक्षिण भारतीय राज्यों के मौसम की बात की जाए तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में अगले 5 दिनों में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी।

Related posts

मुंबई में मानसून ने दी दस्‍तक, जानें आपके राज्‍य में बारिश को लेकर IMD का अपडेट

NewsFollowUp Team

जानिए क्या है नौतपा? इन 9 दिनों में बारिश हुई या न हुई तो कैसा रहेगा मानसून

NewsFollowUp Team

राजधानी में तीन ‎दिन से जारी है रुक-रुककर बा‎रिश का दौर

NewsFollowUp Team