News Follow Up
देशव्यापार

होशियारपुर में बोले राहुल गांधी- पंजाब में भाईचारा, शांति और एकता के लिए कांग्रेस पार्टी मरने को तैयार

होशियारपुर राहुल गांधी पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच चुके हैं। होशियारपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए सबसे जरूरी चीज भाईचारा, शांति और एकता है। उसके लिए कांग्रेस पार्टी मरने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी को पंजाब समझ नहीं है। वह पंजाब को चलाने के काबिल नहीं हैं। राहुल गांधी ने बार-बार पंजाब में शांति कायम रखने के मुद्दे पर जोर दिया और इसे गंभीर बात बताते हुए लोगों को समझने के लिए कहा। अब उनकी गुरदासपुर में भी रैली होगी।किसानों की मेहनत 2-3 अरबपतियों को दे रहे पीएमराहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कृषि बिल लेकर आई। पंजाब के किसान सड़कों पर उतर आए। एक साल वह ठंड में कोरोना के वक्त भूखे खड़े रहे। इसकी वजह यह है कि नरेंद्र मोदी किसानों की मेहनत 2-3 अरबपतियों को देने की कोशिश कर रहे थे।कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी रही। एक साल बाद पीएम ने कहा कि गलती हो गई। एक साल उन्होंने हिंदुस्तान के किसानों से बात नहीं की। 700 किसान शहीद हो गए। संसद में मैंने कहा कि 2 मिनट शहीद किसानों के लिए मौन रखिए लेकिन समय नहीं दिया। गलती हुई तो फिर 700 किसानों के परिवारों को मुआवजा क्यों नहीं दिया। सिर्फ कांग्रेस की राज्य सरकारों ने मुआवजा दिया।देश में कोरोना से मौत के आंकड़े छुपाए जा रहेराहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी मेरा मजाक उड़ाते रहे कि मैं कोरोना को नहीं समझ पा रहा है। राहुल गांधी ऐसे ही बोल रहा है। मैं बार-बार तैयारी के लिए कहता रहा। सरकार नहीं मानी। अब जितनी मौतें हुई हैं, उन्हें छुपाया जा रहा है। जो आंकड़े सरकार दे रही है, उससे 7 गुना ज्यादा मौतें हुई हैं।कोरोना के वक्त फेल हो गई थी दिल्ली की AAP सरकारराहुल गांधी ने कहा कि आप वाले यहां मोहल्ला क्लीनिक की बात करते हैं। सबसे पहले मोहल्ला क्लीनिक कांग्रेस और शीला दीक्षित ने बनाए थे। आप को क्लीनिक चलाने नहीं आते। कोरोना के समय यह क्लीनिक बेकार साबित हुए। ऑक्सीजन-वैंटिलेटर की कमी हुई। हजारों लोग सड़क पर मर गए। कोरोना के वक्त आम आदमी पार्टी पूरी तरह फेल हो गई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घरों तक सिलेंडर पहुंचाए।PM से पूछे सवाल- कृषि कानून क्यों लाए?; नशे पर चुप क्यों रहें; रोजगार पर चुप्पी क्यों? राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम पंजाब आ रहे हैं तो वह बताएं कि वह किसानों को मारने के लिए कानून क्यों लाए?। ड्रग्स के बारे में पहले कुछ क्यों नहीं कहा?। रोजगार के बारे में क्यों नहीं बोलते?। राहुल ने लोगों को कहा कि वह पीएम से यह सवाल पूछें।पंजाब में अरबतियों की सरकार नहीं चलेगीराहुल ने कहा कि चरणजीत चन्नी गरीब घर के बेटे हैं। वह गरीबी को समझते हैं। वह पंजाब में अरबपतियों की सरकार नहीं चलाएंगे। पंजाब में किसानों, गरीबों, मजदूरों और स्मॉल-मीडियम इंडस्ट्रीज की सरकार चलाएंगे। नोटबंदी के बाद से देश की बुरी हालत शुरू हुई। देश में बेरोजगारी फैल गई। इंडस्ट्रियां तबाह हो गई। जीएसटी गलत ढंग से लागू कर दिया। पीएम रोजगार, भ्रष्टाचार और कालेधन के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। मोदी सरकार से सिर्फ 2-3 अरबपतियों को फायदा हुआ।CM चन्नी नहीं आए तो सिद्धू जमकर गरजेसबसे खास बात यह है कि इस सभा को नवजोत सिद्धू भी संबोधित कर रहे हैं। कल प्रियंका के प्रचार के दौरान धूरी में उन्होंने स्पीच देने से इन्कार कर दिया था। हालांकि होशियारपुर में आज सीएम चन्नी नहीं आए तो सिद्धू खूब गरज रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह का उदाहरण दिया कि राहुल ने गद्दों को किनारे कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब के नक्शे से माफिया राज मिटा दिया जाएगा। सिद्धू ने राहुल गांधी को कहा कि मैंने आज तक कुछ नहीं मांगा। अगर हमारी सरकार आई और मैं प्रधान रहा तो किसी विधायक के बेटे चेयरमैन नहीं बनाएंगे। कांग्रेस के वर्कर को पद देंगे। इससे पंजाब में कांग्रेस मजबूत होगी।पंजाब में कांग्रेस की सत्ता वापसी के लिए गांधी का 18 दिन में यह तीसरा दौरा है। पहले उन्होंने अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर माथा टेक जालंधर में वर्चुअल रैली की। इसके बाद लुधियाना में चरणजीत चन्नी को CM चेहरा घोषित करने आए। इससे पहले रविवार को प्रियंका गांधी ने धूरी में जनसभा की। डेराबस्सी में उनका रोड शो हुआ।

Related posts

कभी भी चक्रवाती तूफान में बदल सकता है यास, ओडिशा ने कई जिलों को किया अलर्ट

NewsFollowUp Team

असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बाढ़, सूखा व चक्रवात का ज्यादा जोखिम : रिपोर्ट

NewsFollowUp Team

YouTube पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 20 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाले इकलौते नेता

NewsFollowUp Team