News Follow Up
देश

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भारतीय वैज्ञानिकों को PM मोदी ने किया सलाम, कहा- संकट में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

नई दिल्ली । देशभर में आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया (National Technology Day) जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वैज्ञानिकों को सलाम किया है। पीएम ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति में डटकर मुकाबला किया है। पीएम ने कहा कि पिछले साल भी कोरोना की जंग में भारतीय वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 1998 में राजस्थान के पोखरण में आयोजित परमाणु परीक्षणों की वर्षगांठ का प्रतीक है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस-2021 की थीम “सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी हैप्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हम अपने वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकी के प्रति कड़ी मेहनत और दृढ़ता को सलाम करते हैं। ‘हम गर्व के साथ 1998 के पोखरण टेस्ट को याद करते हैं, जिसने भारत के वैज्ञानिकों और तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन किया’। आगे पीएम ने कहा कि किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामने करते हुए हमारे वैज्ञानिकों ने कार्य किया।

Related posts

पीएम ने की ट्रेन हादसे पर रेलमंत्री से बात, शुक्रवार को घटनास्थल पर जाएंगे अश्विनी वैष्णव

NewsFollowUp Team

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, छह बार रहे मुख्यमंत्री , लंबे समय से थे बीमार

NewsFollowUp Team

नए केस में फिर बढ़ोतरी, 24 घंटे में 3.62 लाख मरीज मिले और 3.52 लाख ठीक हुए; लगातार दूसरे दिन 4 हजार से ज्यादा मौतें

NewsFollowUp Team