News Follow Up
देश

नए केस में फिर बढ़ोतरी, 24 घंटे में 3.62 लाख मरीज मिले और 3.52 लाख ठीक हुए; लगातार दूसरे दिन 4 हजार से ज्यादा मौतें

देश में कोरोना के केस में बीते 24 घंटे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को 3 लाख 62 हजार 632 नए मरीजों की पहचान हुई, 3 लाख 52 हजार 5 लोग ठीक हुए। बीते दो दिन से 3.50 लाख से कम केस आ रहे थे और इससे ज्यादा ठीक हो रहे थे। बीते दिन देश में 4,128 की मौत भी हुई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब 4 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना के चलते जान गंवानी पड़ी है।देश में इस महामारी की चपेट में अब तक 2.37 करोड़ लोग आ चुके हैं। इसी तरह कुल 1.97 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों से औसतन 3 लाख से ज्यादा लोग रोजाना रिकवर हो रहे हैं। इसलिए आज यह आंकड़ा 2 करोड़ को पार हो जाएगा। अभी कुल 37.06 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।देश में कोरोना महामारी आंकड़ों मेंबीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.62 लाखबीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,128बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.52 लाखअब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.37 करोड़अब तक ठीक हुए: 1.97 करोड़अब तक कुल मौतें: 2.57 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.22 लाख18 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियांदेश के 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउनदेश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।कोरोना अपडेट्समध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि हम कोरोना महामारी में अपने माता पिता और अभिभावकों को खो चुके बच्चों को हर महीने 5 हजार रुपए की पेंशन देंगे। उनके लिए मुफ्त शिक्षा और राशन की व्यवस्था करेंगे।दिल्ली सरकार ने केंद्र को चिट्ठी लिखकर कहा है कि दिल्ली के लिए ऑक्सीजन की जरूरत घटकर 582 मीट्रिक टन रह गई है। इसलिए सरप्लस ऑक्सीजन दूसरे राज्यों को दी जा सकती है।ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 2 से 18 आयु वर्ग में कोवैक्सिन के दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक 525 हेल्थ वॉलिंटियर्स पर ट्रायल करेगा।सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनके स्टाफ का एक कर्मचारी पहले संक्रमित मिला था। जस्टिस चंद्रचूड़ लगातार कई अहम मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। इनमें चुनाव, कुंभ और ऑक्सीजन सप्लाई जैसे केस शामिल हैं। उन्होंने सोमवार को भी सुनवाई की थी।महाराष्ट्र में लॉकडाउन आगे बढ़ाने पर बुधवार को कैबिनेट मीटिंग हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग और मंत्रियों ने 15 दिन लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि इस पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता और सप्लाई की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग की। इसमें बताया गया कि सरकार कोरोना के अलावा म्यूकॉरमाइकोसिस के ट्रीटमेंट में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की सप्लाई की भी निगरानी कर रही है।प्रमुख राज्यों के हाल1. महाराष्ट्रयहां बुधवार को 46,781 लोग संक्रमित पाए गए। 58,805 लोग ठीक हुए और 816 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 52.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 78,007 लोगों की मौत हो गई। 5.46 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 2. उत्तर प्रदेशयहां बुधवार को 18,023 लोग संक्रमित पाए गए। 27,139 लोग ठीक हुए और 326 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 15.63 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 13.40 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,639 मरीजों ने दम3. दिल्लीदिल्ली में बुधवार को 13,287 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14,071 लोग ठीक हुए और 300 की मौत हो गई। अब तक 13.61 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,310 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 82,725 का इलाज चल रहा है।4. छत्तीसगढ़यहां बुधवार को 10,150 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,035 लोग ठीक हुए और 153 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,094 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.22 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।5. गुजरातराज्य में बुधवार को 11,017 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 15,264 लोग ठीक हुए और 102 की मौत हो गई। अब तक 7.14 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,731 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1.27 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।6. मध्यप्रदेशराज्य में बुधवार को 8,970 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 10,324 लोग ठीक हुए और 84 की मौत हो गई। अब तक 7 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,679 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.09 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Related posts

दिल्लीः सब्जी मंडी इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका, राहत और बचाव कार्य जारी

NewsFollowUp Team

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने मचा रखी तबाही , उत्तराखंड, केरल के बाद प बंगाल और सिक्किम में बारिश बनने लगी मुसीबत, दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड

NewsFollowUp Team

Rajasthan में भारी बारिश से नदियां उफान पर, कई जिलों में जलभराव के बाद बुरा हाल

NewsFollowUp Team