News Follow Up
क्राइममध्यप्रदेश

बाजार गया था युवक, घर में घुसकर की छेड़छाड़, बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया;

ग्वालियर में एक महिला के साथ उसके ही पति के दोस्त ने दुष्कर्म कर दिया। इतना ही नहीं महिला को पीटा और धमकाया। घटना उपनगर ग्वालियर के किलागेट की है। घटना के समय महिला का पति बाजार गया था। मामले की शिकायत ग्वालियर थाना में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

उपनगर ग्वालियर जामा मस्जिद के पीछे किला गेट निवासी 22 वर्षीय महिला अपने पति एक बच्चे के साथ रहती है। दो दिन पहले महिला का पति खरीदारी करने बाजार गया था। तभी पति का दोस्त धर्मेन्द्र करोसिया उनके घर पर आया। धर्मेन्द्र ने पति के बारे में पूछा और जब महिला ने मार्केट जाने का बताया तो आरोपी उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी उसे जबरन घसीटकर अंदर वाले कमरे में ले गया और बच्चे को मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी वहां से धमकाता हुआ भाग गया। पति के घर लौटने पर महिला ने पूरी घटना से अवगत कराया। मामले का पता चलते ही पति घर पहुंचा और पत्नी को लेकर थाने आया। जहां पर पुलिस अफसरों ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

FIR का पता चलते ही आरोपी हुआ फरार

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घर से फरार मिला है। ऐसा पता लगा है कि जब उसे FIR होने का पता लगा तो वह अपना सामान समेटकर शहर से निकल गया है। पुलिस ने आरोपी के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

Related posts

जबलपुर EOW ने 3 FIR दर्ज कीं, 38 निवेशकों के 38 लाख रुपए हड़पने का आरोप

NewsFollowUp Team

MP में यूजी-पीजी परीक्षा ओपन बुक सिस्टम से कराने का फैसला, इंजीनियरिंग की परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन

NewsFollowUp Team

MP में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टालीं10वीं-12वीं प्रायोगिक परीक्षाएं, अगले आदेश तक नहीं होंगी

NewsFollowUp Team