News Follow Up
क्राइममध्यप्रदेश

बालाघाट में 5 करोड़ रुपए के नकली नोट बरामद, आठ लोग गिरफ्तार

बालाघाट । मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस ने 5 करोड़ रुपए के नकली नोटों के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। बालाघाट पुलिस ने यह ऑपरेशन महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की पुलिस के साथ मिलकर चलाया। पकड़े गए आरोपियों में से 2 गोंदिया के रहने वाले हैं। माना जा रहा है नकली नोट नक्सलियों तक पहुंचाने के लिए लाए जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक तिवारी ने बताया कि बरामद नकली नोट में 2 हजार से लेकर 10 रुपये तक के नोट हैं। 
पकड़ाए गए आरोपियों में 6 बालाघाट के रहने वाले हैं, जबकि 2 गोंदिया के हैं। नोटों के कागज की क्वालिटी और नोट में प्रिंटिंग मिस्टेक के कारण नोट साफ फर्जी नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस को कुछ और संदेहियों का पता चला है, जिसकी जांच हो रही है। पुलिस को पता चला था कि कोई बड़ा गिरोह लंबे समय से नकली नोटों की सप्लाई कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने संभावित स्थानों पर छापे मारे। छापे के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 5 करोड़ रुपए के नकली नोट बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक, इससे जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा। इस घटना का नक्सली कनेक्शन भी सामने आया है। पकड़े गए आरोपियों में राहुल मेश्राम, अनंतराम हरिराम, नन्हू लाल विश्वकर्मा, सोहनलाल बिसेन, हेमंत उइके, मुकुरु उर्फ मुकेश तवाड़े राम और रामेश्वर मौजे शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, इसी साल मार्च में पुलिस ने बैहर थाने क्षेत्र के बम्हनी चौराहे पर चार लोगों को करीब 5 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले का, नकली नोटों की ताजा बरामदगी से संबंध हो सकता है। इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि दोनों मामलों में नकली नोटों का सप्लायर एक ही सरगना या गिरोह हो सकता है।
 

Related posts

जबलपुर: बहन को खोजने निकले भाइयों ने प्रेमी के दोस्त को मार डाला

NewsFollowUp Team

प्रशासन ने बात नहीं सुनी तो टैक्स नहीं भरेंगे व्यापारी

NewsFollowUp Team

मेरा माक्स मेरी सुरक्षा द्वितीय चरण में शाम सायरन दो मिनट बजाकर जागरूकता का दिया संदेश

NewsFollowUp Team