News Follow Up
क्राइममध्यप्रदेश

भोपाल में दोस्त, उसके पिता और जीजा ने कई दिनों तक दुष्कर्म किया और 60 हजार रुपए में बेचा,

भोपाल में 27 साल की महिला से 3 लोगों ने कई दिनों तक रेप किया। इतना ही नहीं महिला को 60 हजार रुपए में किसी और को बेच दिया। महिला किसी तरह शादी के मंडप से भाग कर अपने घर पहुंची। उसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हो सका। पुलिस ने लड़की खरीदने की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

छोला मंदिर इलाके में रहने वाली 27 साल की महिला ने करीब 7 साल पहले लव मैरिज की थी। वह अभी अपने 6 साल के बेटे के साथ अकेली रह रही है। उसने बताया कि कुछ समय पहले उसका रवि नाम के लड़के से संपर्क हुआ। बातों ही बातों में वह अपने घर ले गया और उसके साथ ज्यादती की। उसके बाद उसके पिता और उसके जीजा ने भी उसे डरा धमकाकर रेप किया।

उन्होंने उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। उससे मारपीट भी करते रहे। कुछ दिन बाद तीनों ने 33 साल के तरवन कुमार प्रजापति से महिला की शादी पक्की कर दी। इसके लिए तीनों ने तरवन से 60 हजार रुपए कैश लिए। तय सौदे के अनुसार 12 जुलाई की दोपहर रातीबड़ स्थित एक ढाबे पर शादी की रस्म शुरू हो गई।

महिला ने बताया कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। फेरे भी शुरू हो चुके थे। उस दौरान उसका 6 साल का बेटा भी वहीं था। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। इससे पहले कि उसके फेरे पूरे होते, वह बीच में से फेरे छोड़ कर बेटे को लेकर छोला मंदिर अपने घर चली गई।

रातीबड़ पुलिस मौके पर पहुंची

रातीबड़ थाने के TI सुधेश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चल रहा था। आरोपी भी भाग चुके थे। केवल तरवन ही मौके पर मिला था। तरवन ने बताया कि रवि, लोकेश और रमेश नाम के तीन लोगों ने उससे शादी कराने के नाम पर 60 हजार रुपए लिए हैं। उसकी जब शादी हो रही थी, तो लड़की बीच में से ही भाग गई। रवि, लोकेश और रमेश भी मौके से फरार हो गए। इसके बाद लड़की का पता लगाया गया है। मंगलवार देर शाम रवि, लोकेश और रमेश के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में FIR की गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जल्द ही की जाएगी गिरफ्तारी

TI तिवारी ने बताया कि घटना का पता लगते ही पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। रातीबड़ थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है, जबकि रेप वाला घटनास्थल छोला मंदिर थाना होने के कारण जीरो पर मामला दर्ज केस डायरी छोला मंदिर पुलिस थाने भेज दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related posts

खंडवा में बढ़े मतदान से भाजपा और कांग्रेस दोनों सकते में

NewsFollowUp Team

मप्र में तीसरी लहर में 11वीं मौत

NewsFollowUp Team

 श‍िवराज का निशाना, बोले- मप्र को बदनाम करते हैं कमल नाथ, किसे बताया कांग्रेस का जय और वीरू

NewsFollowUp Team