मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमल नाथ पर निशाना साधा है। शिवराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कमल नाथ मध्य प्रदेश का अपमान करते हैं।
शिवराज ने कहा कि कमल नाथ ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश कहकर मध्यप्रदेश और यहां की जनता का अपमान किया है। उन्होंने सवाल किया कि कमल नाथ जी आप मध्यप्रदेश का अपमान क्यों कर रहे हैं ?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश कमलनाथ का राज्य नहीं है। अगर उन्हें मुझसे राजनीतिक बैर है तो आप मेरा अपमान करें। इस प्रदेश को आप चौपट करने की कोशिश करते थे। इन्होंने मध्य प्रदेश और देश का अपमान किया है जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को दिल्ली बुलाए जाने के सवाल पर शिवराज ने कहा कि ये जय और वीरू की जोड़ी है, जिसे दिल्ली बुलाया गया। अब वो कहते हैं कि भाजपा भ्रम फैला रही है, तो दिल्ली क्यों बुलाया जा रहा है?उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जय और वीरू झगड़ रहे हैं आपस में और ये लड़ रहे हैं लूट के माल के लिए।