News Follow Up
खेलमध्यप्रदेश

भोपाल के मिंटो हाल में हॉकी खिलाड़ी विवेक ने कहा-मैं अपने माता-पिता के लिए पक्की छत का इंतजाम करना चाहता हूं;

टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर का गुरुवार को भोपाल के मिंटो हाॅल में सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने विवेक को एक करोड़ रुपए का चेक दिया। मंच से ही सीएम ने कहा कि विवेक सागर डीएसपी बनेंगे। विवेक ने कहा-मैं अपने माता-पिता के लिए पक्की छत का इंतजाम करना चाहता हूं। मप्र की हॉकी अकादमी विश्व की सबसे अच्छी अकादमी है। मैं 2003 में यहां छोटे से गांव से आया था। आप लोग भी आगे जा सकते हैं। मेहनत के अलावा अनुशासन भी जरूरी है।कार्यक्रम ने शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं माता-पिता से कहना चाहता हूं कि बच्चों में टैलेंट है तो मत रोकना। पढ़ने के साथ खेलने दें। विवेक 8-9 साल से हॉकी खेल रहा है। विवेक ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। राज्य सरकार मकान बनाकर देगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर न आए। यशोधरा जी आप टैलेंट सर्च शुरू कर दीजिए।।कार्यक्रम में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा- 2005 में जब मुझे खेल विभाग मिला था, तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुझे ओलंपिक में गोल्ड चाहिए। इसके लिए उन्होंने बजट भी बढ़ा दिया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री बिसाहूलाल साहू, उषा ठाकुर, मोहन ठाकुर आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।इसके पहले विवेक को रिसीव करने एयरपाेर्ट खुद खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पहुंचीं। यहां से मंत्री विवेक सागर को लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचीं, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधरोपण किया। विवेक होशंगाबाद के इटारसी के पास चांदौन गांव के रहने वाले हैं। ओलिंपिक में विवेक के गोल की बदौलत भारत ने अर्जेंटिना के विरुद्ध जीत हासिल की थी। इसके बाद सेमीफाइनल में ब्रॉन्ज मेडल मिला था।समारोह में सरकार की ओर से खिलाड़ी विवेक सागर को सम्मान निधि भी प्रदान की जाएगी। CM चौहान ने विवेक को सम्मानस्वरुप 1 करोड़ रुपए की राशि देने का घोषणा की है। समारोह में विवेक के माता-पिता, भाई-बहन और परिजन भी शामिल होंगे, जो गुरुवार सुबह भोपाल पहुंच गए।

Related posts

23 को आम जनता को समर्पित होगा भोपाल का सुभाष नगर आरओबी

NewsFollowUp Team

कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव आज से

NewsFollowUp Team

अनूपपुर के निगौरा रेलवे के पास अलान नदी के पुल से 20 से ज्यादा डिब्बे गिरे, अनूपपुर-बिलासपुर रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रोकी

NewsFollowUp Team