News Follow Up
देश

रामविलास पासवान और तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में 2021 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।साल 2021 के लिए इन्हें दिया जाएगा पद्म विभूषणदो दिन के इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में किया जा रहा है। साल 2021 के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने वालों में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी, तमिलनाडु के गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत-कला), मौलाना वहीदुद्दीन खान, बीबी लाल और अमेरिका के नरिंदर सिंह कपानी शामिल हैं।कल इन हस्तियों को किया गया था सम्मानितकल राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने 2020 के लिए विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया था। इस दौरान पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। खेल जगत से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और हाकी प्लेयर रानी रामपाल को पद्म भूषण व फिल्म जगत से एक्टर कंगना रनोट और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वहीं, एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय (रिटायर्ड) को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार दिया गया था। वह भारत की पहली महिला एयर मार्शल हैं। इनके अलावा बांग्लादेश की दो शख्सियतों को भी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

Related posts

बिलासपुर डीपी विप्र महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट तरुण चंद्रा शिलांग के लिए हुए रवाना

NewsFollowUp Team

लद्दाख क्षेत्र के निकट चीनी सेना की गतिविधियों पर हमारी पैनी नजर: जनरल नरवणे

NewsFollowUp Team

दिल्ली अनलॉक : मॉल, मेट्रो अभी रहेंगे बंद, जानें क्या-क्या खुलेगा और क्या होंगे नियम

NewsFollowUp Team