News Follow Up
मध्यप्रदेश

राज्य स्तरीय रोलर हॉकी टूर्नामेंट में हर्षित टेकवानी ने जीता स्‍वर्ण पदक

भोपाल | संत हिरदाराम नगर के प्रतिभावान छात्र हर्षित टेकवानी ने इंदौर में आयोजित रोलर हॉकी टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर अनेक संगठनों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।हर्षित प्रारंभ से ही हॉकी खेलने में रुचि रखता रहा है। उसकी रूचि को देखते हुए पिता सनी टेकवानी ने भी काफी प्रोत्साहन दिया परिणाम स्वरूप हर्षित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। हर्षित वाहेगुरु सेवा समिति के अध्यक्ष सनी टेकवानी के सुपुत्र हैं। टेकवानी ने अपने सुपत्र के इस प्रदर्शन के लिए कोच का आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि हर अभिभावक को अपने बच्चों का हौसला बढ़ाते रहना चाहिए, और उनकी रूचि के अनुसार खेल, संगीत, अभिनय, नृत्य क्षेत्रों के लिए प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। हर्षित की इस उपलब्धि थधाराम ज्ञानचंदानी फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेश ज्ञानचंदानी, किशोर साधवानी, भरत आसवानी एवं आनंद सबधाणी सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हर्षित के गौरवशाली भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी हैं।पवित्रा भटेले ने भी शहर का नाम रोशन कियाक्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा पवित्रा भटेले ने जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में राष्ट्रीय सब जूनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। प्रतियोगिता चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। पवित्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल के संचालक डॉ मेंनिस, प्राचार्य परमिन्दर दरयानी ने शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। पवित्रा प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली छात्र रही है।

Related posts

कोरोना नियंत्रण में है, अब आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए जुटना होगा: मुख्यमंत्री चौहान

NewsFollowUp Team

मुख्यमंत्री ने ‎किया एक हजार करोड़ के 73 विकास कार्यों का लोकार्पण

NewsFollowUp Team

मप्र में 29 और 30 नहीं लगेगी वैक्सीन

NewsFollowUp Team