यूपी समेत देश के तीन अन्य राज्यों गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के जनादेश के निर्णायक रुझान आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। परिणाम आने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे खिलने लगे हैं। रायगढ़ भाजपा कार्यालय में भी भाजपा समर्थक पार्टी कार्यालय पहुंचकर जश्न मना रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी कार्यालय पर होली और दीपावली दोनों का जश्न एक साथ मनता दिखाई दे रहा है।