News Follow Up
राजनीति

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को मुरैना जिला मुख्यालय पर पहुंचकर दिमनी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को मुरैना जिला मुख्यालय पर पहुंचकर दिमनी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके समर्थक व प्रस्तावक साथ थे। यहां बता दें कि भाजपा पूरे प्रदेश में तीन केंद्रीय मंत्री साहित कुछ सांसदों को भी मैदान में उतारा है। दिमनी विधानसभा सीट को भाजपा 2008 से नहीं जीत पाई है। इसलिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री को मैदान में उतारा है। हालांकि उन्हें भी यहां पर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसना पड़ गया है। उनके मुकाबले कांग्रेस से रविंद्र सिंह तोमर व बसपा से बलवीर डंडोतिया चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को शुभमुहूर्त में तोमर ने अपना नामांकन मुरैना कलेक्टोरेट पहुंचकर दाखिल किया।

Related posts

विधानसभा चुनाव-2023 में मैदान में उतरे प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्च में इस बार कांग्रेस आगे सतीश सिकरवार अव्वल, इमरती देवी सहित 21 को नोटिस

NewsFollowUp Team

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर त्रिपुरा में FIR दर्ज, पुलिस को ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का है आरोप

NewsFollowUp Team

कमलनाथ जन आक्रोश रैली में शा‎मिल होने बड़वानी पहुंचे

NewsFollowUp Team