News Follow Up
राजनीति

विधानसभा चुनाव-2023 में मैदान में उतरे प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्च में इस बार कांग्रेस आगे सतीश सिकरवार अव्वल, इमरती देवी सहित 21 को नोटिस

विधानसभा चुनाव-2023 में मैदान में उतरे प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्च में इस बार कांग्रेस आगे है। सिर्फ एक ही विधानसभा से भाजपा के उम्मीदार सामने वाले प्रत्याशी से अधिक खर्च कर पाए हैं। आंकड़े देखें तो पूर्व विधानसभा के भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी खर्च में शेष विधानसभाओं को पीछे छोड़े हुए हैं।

सबसे ज्यादा खर्च अभी तक ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार के नाम है, इनके सामने भाजपा की माया सिंह थोड़ी ही पीछे हैं। इसके बाद ग्वालियर से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा सतीश सिंह के बाद दूसरे नंबर पर खर्च के मामले में हैं। डबरा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी ने अपने खर्च का ब्यौरा ही नहीं दिया है, उन्हें मिलाकर ऐसे 21 प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर शुक्रवार को बुलाया गया है।

यहां बता दें कि व्यय लेखा शाखा की ओर से प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा मेंटेन किया जाता है। प्रत्याशियों के खर्च का प्रथम निरीक्षण हो चुका है, जिसमें इमरती देवी सहित कई प्रत्याशियों का ब्यौरा अनुपस्थित रहा। विधानसभा का चुनाव लड़ रहे 21 प्रत्याशियों द्वारा अपने चुनावी व्यय रजिस्टर का निरीक्षण व्यय प्रेक्षक से नहीं कराया है। इन सभी उम्मीदवारों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा 10 नवम्बर 2023 तक निर्वाचन व्यय रजिस्टर का निरीक्षण कराने के लिये नोटिस जारी किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर व ग्वालियर पूर्व के सभी उम्मीदवारों ने अपने चुनावी खर्चे के लिये बनाए गए रजिस्टर का निरीक्षण करा लिया गया है।

किसने किया कितना खर्च

  • ग्वालियर ग्रामीण भाजपा भारत सिंह कुशवाह: 261136
  • कांग्रेस साहब सिंह गुर्जर:276921 द्
  • ग्वालियर कांग्रेस सुनील शर्मा- 336971
  • भाजपा प्रद्युम्न सिंह तोमर-273818
  • ग्वालियर पूर्व भाजपा माया सिंह- 405532
  • कांग्रेस सतीश सिकरवार-494759
  • ग्वालियर दक्षिण भाजपा नारायण कुशवाह- 273658
  • कांग्रेस प्रवीण पाठक-292481
  • भितरवार कांग्रेस लाखन सिंह यादव- 224782
  • भाजपा मोहन सिंह राठौर-239980
  • डबरा कांग्रेस सुरेश राजे- 313345
  • भाजपा इमरती देवी- ब्यौरा नहीं दिया

कई प्रत्याशियों ने नहीं कराया चुनावी व्यय रजिस्टर का निरीक्षण

व्यय लेखा के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त संचालक कोष-लेखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 14-ग्वालियर ग्रामीण से चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय समानता दल के प्रत्याशी जीवन कुशवाह, राष्ट्र निर्माण पार्टी के डा. रणधीर सिंह रूहल, आजाद समाज पार्टी के राजेश कुशवाह व गेंदालाल, तेजेन्द्र मिश्रा, पूरन सिंह व ज्ञान सिंह सभी निर्दलीय ने अपने चुनावी व्यय रजिस्टर का निरीक्षण नहीं कराया है।

इसी तरह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 17-ग्वालियर दक्षिण से चुनाव लड़ रहे आ.आ. पार्टी के उम्मीदवार पंकज कुमार, आजाद समाज पार्टी के कल्याण सिंह व गोपाल जायसवाल, देवेन्द्र कुशवाह, नारायण सिंह कुशवाह व राजेन्द्र सिंह कुशवाह सभी निर्दलीय, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 18-भितरवार से चुनाव लड़ रहे समतामूलक पार्टी के बादाम सिंह बघेल, समाजवादी पार्टी के संत राजेश्वर गिरि व चांद खान, धर्मेन्द्र जाटव व अगर सिंह सभी निर्दलीय व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-डबरा (अजा) की भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी इमरती देवी, आजाद समाज पार्टी के रूपेश कैन व राष्ट्रीय रक्षक मोर्चा के प्रत्याशी पवन कुमार राय ने अपने चुनावी व्यय रजिस्टर का प्रथम निरीक्षण नहीं कराया है।

Related posts

राज्यपाल ने कहा- हिंसा तुरंत बंद हो, दीदी का जवाब- अभी तक चुनाव आयोग के हवाले था बंगाल

NewsFollowUp Team

बंगाल में TMC की बड़ी जीत की स्क्रिप्ट लिखने वाले प्रशांत किशोर ने छोड़ा चुनावी प्रबंधन का काम, बोले- अब कुछ और करेंगे

NewsFollowUp Team

खंडवा में बढ़े मतदान से भाजपा और कांग्रेस दोनों सकते में

NewsFollowUp Team