News Follow Up
मध्यप्रदेश

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस के मध्य सीधी टक्कर, 

जिले की हुजूर विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला होने का असमंजस गुरुवार को समाप्त हो गया। कांग्रेस से टिकट न मिलने से बागी हुए पूर्व विधायक जितेंद्र डागा को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आखिरकार मना लिया, जिसके बाद डागा ने नामांकन वापस ले लिया। यहां अब भाजपा के प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी के बीच ही सीधी टक्कर होगी।

इस तरह माने डागा

सूत्रों के अनुसार दिग्विजय सिंह और डागा के बीच चली लंबी चर्चा के बाद डागा को प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर लाभ का पद दिए जाने के लिए कहा गया है। अब माना जा रहा है कि डागा का निर्दलीय चुनाव न लड़ने का फायदा भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों को सकता है। यदि डागा निर्दलीय चुनाव लड़ते तो कांग्रेस के साथ ही भाजपा वोट बैंक में सेंध लगाते, क्योंकि उनकी पकड़ हुजूर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत है। वो वर्ष 2008 से 2013 तक भाजपा से विधायक रहे हैं। फिर भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। क्षेत्र में निरंतर सक्रिय होने से कांग्रेस को मजबूत करने में काम रहे हैं। डागा के निर्दलीय चुनाव न लड़ने से भाजपा प्रत्याशी शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञानचंदानी के चेहरे पर खुशी लौट आई है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने बुधवार को डागा को मनाने के प्रयास किए थे।

उत्तर क्षेत्र में नहीं माने कांग्रेस के बागी

इधर, उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। विधायक आरिफ अकील बेटे आतिफ की जीत की राह में उनके ही चाचा आमिर अकील बाधक बनते हुए निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। वहीं उत्तर से ही कांग्रेस नेता नासिर इस्लाम परिवारवाद के विरोध के चलते निर्दलीय चुनाव में हैं। ऐसे में उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत के समीकरण फिलहाल बिगड़ गए हैं। दोनों बाकी नेताओं के अलावा आम आमदी पार्टी से मोहम्मद सऊद चुनाव लड़ रहे हैं। तीनों मुस्लिम नेता निश्चित तौर पर कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगाएंगे। इसका लाभ भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को मिलना तय माना जा रहा है।

Related posts

एक्टिव हो जाएं सभी मंत्री, दौरे शुरू करें, जानिए कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने क्या है सीएम का एक्शन प्लान

NewsFollowUp Team

मुख्यमंत्री ने ‎किया एक हजार करोड़ के 73 विकास कार्यों का लोकार्पण

NewsFollowUp Team

त्योहारी सीजन की चकाचौंध पर बिजली कटौती का साया

NewsFollowUp Team