News Follow Up
मध्यप्रदेश

खंडवा में बोले कमल नाथ-चुनाव में मेरा अथवा कांग्रेस का नहीं, सच्‍चाई का साथ देना

मैं खंडवा के भविष्य के लिए आपके सामने खड़ा हूं। यहां 33 साल भाजपा रही। आप सभी गवाह हैं कि खंडवा का क्या हाल है। मैं छिंदवाड़ा से आता हूं। वहां की तुलना कीजिए और खंडवा की तुलना कीजिए। छिंदवाड़ा तो खंडवा से छोटा है। वहां का विकास आपने देखा है। मुझे खंडवा को भी छिंदवाड़ा बनाना है। खंडवा को औद्योगिक क्लस्टर बनाएंगे।

यह बात खंडवा की  चुनावीजनसभा पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कही। कांग्रेस प्रत्याशी कुंदन मालवीय के समर्थन में हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि चुनाव में कमल नाथ का साथ मत देना, कांग्रेस का साथ मत देना लेकिन सच्चाई का साथ जरूर देना।

उन्‍होंने लोगों से कहा कि प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है। पूरे प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया गया है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चौपट है। कितने सारे स्कूल हैं जहां शिक्षक नहीं हैं, कितने गांव हैं जहां ट्रांसफार्मर नहीं हैं। कितने पोल हैं जहां तार नहीं हैं। कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम आपको 12 घंटे बिजली देंगे। प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या गवाह है। मध्यप्रदेश घोटाला प्रदेश हो गया है। प्रदेश में विकास कमीशन और घोटाले कछुआ है। ये चुनाव खंडवा का ही नहीं मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेंगे।

कमल नाथ ने शिवराज पर हमला बोलते हुए कहा कि शिवराज जब तक दिन में एक झूठ नहीं बोलते हैं इनका खाना हजम नहीं होता। अब इनकी झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है। शिवराज सिंह जी आपने दिया ही क्या है, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार दिया। किसानों को अन्याय और अत्याचार दिया। आपने घर घर में शराब दी। जनसभा से पूर्व कमल नाथ ने श्रीदादाजी दरबार में समाधि दर्शन किए। करीब 15 मिनिट भाषण देने के बाद वे रवाना हो गए। मंच से खंडवा विधानसभा प्रत्याशी कुंदन मालवीय ने भी संबोधित किया।

Related posts

किसान संगठनों के काला दिवस से एमपी के भारतीय किसान संघ ने किया किनारा…

NewsFollowUp Team

शिवराज ने झंडावंदन कर बोले इंदौर को स्टार्टअप फील्ड में देश की राजधानी बनाएंगे

NewsFollowUp Team

कोरोना प्रभावित परिवार के बच्चों को हर संभव सहयोग मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिली प्रतिभाशाली छात्रा सुश्री वनिशा पाठक

NewsFollowUp Team