नई दिल्लीl तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सबसे स्टाइलिश कलाकारों में से एक अभिनेता राम चरण हैl उनके जन्मदिन पर हम आपके लिए कुछ जबरदस्त लुक लेकर आए हैंl जिसे देख कर फैंस भी काफी खुश हो गए थेl तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण अपने दमदार रोल के लिए जाने जाते हैंl इसके अलावा वह अपने आईकॉनिक स्टाइलिश लुक के लिए भी चर्चित हैl वह कई बार मूछें रखते हैं तो कई बार बढ़िया दाढ़ी में नजर आते हैंl उन्होंने दमदार लुक के लिए कड़ी मेहनत की हैl
27 मार्च को उनका 36 वां जन्मदिन हैl हालांकि इससे पहले ही उत्सव मनने लगा हैl उनके जन्मदिन के पहले फिल्म आरआरआर से जुड़ा उनका लुक जारी कर दिया गया हैl इस फिल्म में वह राम की भूमिका में नजर आएंगेl उनकी भूमिका का नाम अल्लूरी सीता रामराजू होगाl इसमें वह भगवान श्रीराम के अवतार में नजर आ रहे हैंl वह धनुष पर बाण चढ़ा रहे हैl उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा हैl कई फैंस ने इसपर प्रतिक्रिया भी दी है