News Follow Up
मध्यप्रदेश

BHOPAL POLICE टीम पर हमला, खोलती चाय उड़ेल दी, महिलाओं ने पत्थर बरसाए

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिस टीम (SI संजय दुबे, ASI अरविंद जाटव, प्रधान आरक्षक लोकेंद्र जोशी और आरक्षक सुजान मीणा) पर हनुमानगंज थाना क्षेत्र में एक चाय वाले ने हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी पर खोलती हुई चाय उड़ेल दी और महिलाओं एवं बच्चों ने छत से पथराव किया। पुलिस थाना हनुमानगंज के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात 10:00 बजे से नाइट कर्फ्यू लग गया था। पुलिस टीम गश्त पर निकली हुई थी। काजी कैंप इलाके में जहीर चाय वाले की दुकान खुली हुई थी। गश्ती दल ने चाय की दुकान बंद करने के लिए कहा। इस बात पर जहीर बहस करने लगा। एएसआई अरविंद जाटव ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी तो जहीर के बेटे शावेज ने ASI अरविंद जाटव के ऊपर गर्म चाय की केतली उड़ेल दी। जहीर ने भी ग्लास में गर्म चाय भरकर अरविंद जाटव पर मारी। दुकान पर मौजूद करीब 15-16 लोगों ने एक राय होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। प्रधान आरक्षक लोकेंद्र जोशी को सड़क पर पटक कर पीटा गया। गश्ती दल ने मदद के लिए पुलिस फोर्स बुलवाई। इधर जहीर एवं उसके साथ ही शटर बंद करके घर के अंदर घुस गए और जब पुलिस फोर्स दरवाजे पर आई तो महिलाओं एवं बच्चों ने छत से पथराव शुरू कर दिया।

Related posts

केंद्र का आदेश देखकर नहीं उठाएं बैग, ग्वालियर-किला, मांडू और खजुराहो खोलने परअभी राज्य सरकार का फैसला नहीं

NewsFollowUp Team

मध्य प्रदेश के खंडवा संसदीय क्षेत्र की पांच सीटों पर महिला विधायक

NewsFollowUp Team

बौछारें पड़ने के आसार, दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड

NewsFollowUp Team