News Follow Up
क्राइममध्यप्रदेश

राकेश बनकर रफी ने हिंदू महिला को प्यार में फंसाया, बेटी और पत्नी का नाम राशन कार्ड पर नाम बदला

सतना जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां रफी नाम के युवक ने महिला को राकेश कुशवाहा बनकर प्रेम जाल में फंसाया। उसे अपने साथ ले गया। दोनों की एक बेटी भी हुई। अब 15 साल बाद वह महिला और बेटी पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित कर रहा है। कोलगवां थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर FIR दर्ज की है। प्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू होने के बाद जिले में दर्ज लव जिहाद का यह पहला मामला है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसका मेडिकल कराया।

शहर के टिकुरिया टोला निवासी एक 35 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि मोहम्मद रफी नाम के युवक ने अपना धर्म छिपा कर उसे अपने साथ रखा। बाद में मेरे घर में रहने लगा। उसने मेरे पति को भी मारकर भगा दिया और मेरा घर भी बेच दिया। बार-बार कहने पर भी शादी नहीं की।

महिला ने पुलिस को बताया कि रफी से उसे एक बेटी हुई। जिसकी उम्र अब 13 वर्ष है। कुछ समय बाद जब उसे यह पता चला कि खुद को राकेश कुशवाहा बताने वाला शख्स मुस्लिम है और उसका नाम रफी है तो उसने आपत्ति जताई, लेकिन रफी ने उसे और उसकी बेटी को सच उजागर करने पर जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद रफी ने महिला और उसकी बेटी के पास आना भी कम कर दिया, लेकिन वो जब भी आता महिला के साथ मारपीट करता और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था।

आधार कार्ड में भी नाम बदलवाने की थी कोशिश

महिला ने कोलगवां पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका धर्म परिवर्तन करा कर उसका नाम बदल दिया था। बेटी का नाम भी उसने बदल दिया था। मां- बेटी दोनों के मुस्लिम नाम रख दिए थे। यह पता तब चला जब आरोपी द्वारा बनवाया गया राशन कार्ड महिला के सामने आया। आरोपी ने महिला का नाम आधार कार्ड में भी बदलवाने की कोशिश की थी। लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाया था। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी इन दिनों किसी और हिन्दू महिला के ही साथ रहने लगा था।

महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

महिला की शिकायत पर कोलगवां थाना पुलिस ने मो. रफी उर्फ राकेश कुशवाहा के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और 3/5 मप्र धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि इसके पहले भी आरोपी ने एक हिन्दू महिला को झांसे में लिया था और अपने घर ले जाकर उसे भी अपने साथ रहने को मजबूर किया था। पीड़िता को छोड़कर वह किसी और महिला के ही साथ रह रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

 इंदौर जिले में 4666 मतदाताओं ने मतदाताओं ने चुनाव घर से मतदान का विकल्प

NewsFollowUp Team

kBC की प्रतियोगता आयोजित की जाएगी भोपाल में मतदाताओ को जागरूक करने के लिए

NewsFollowUp Team

मप्र में 15 अक्टूबर से शुरू होगी बाघों की गिनती

NewsFollowUp Team