News Follow Up
मध्यप्रदेश

गुस्साई पत्नी ने दौड़ लगाकर कुएं में लगाई छलांग, बचाने के लिए पीछे से पति कूदा, डूबने से हुई मौत

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम कुमेरिया में पारिवारिक विवाद के बाद पति-पत्नी कुएं में कूद गए। घटना में पति की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं पत्नी को ग्रामीणों ने बचा लिया। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा बनाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया।

सूचना के अनुसार नीलेश पिता सुखलाल लडिय़ा (28) निवासी कुमेरिया अपनी पत्नी नंदिनी (25) के साथ खेत में बने घर में रहता था। गुरुवार रात पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कारणों के चलते विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साई पत्नी नंदिनी ने दौड़ लगाकर घर के सामने बने कुएं में छलांग लगा दी। जिसे देख पति नीलेश बचाने के लिए पीछे से कुएं में कूद गया। घटना देख बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुएं में कूदकर नंदिनी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन नीलेश पानी में डूब गया।

घटनाक्रम की सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कुएं में नीलेश की तलाश शुरू कराई गई। लेकिन कुएं में पानी अधिक और अंधेरा होने से कुछ पता नहीं चला। ऐसे में सागर से एसडीआरएफ को बुलाया गया। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने कुएं में सर्चिंग करते हुए रात करीब 3 बजे नीलेश का शव बाहर निकाला। मामले में शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

गढ़ाकोटा थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने कुएं में छलांग लगा दी। जिसे बचाने पति भी कूद गया। घटना में नीलेश की मौत हो गई। वहीं नंदिनी को बचा लिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
 

बहू चिल्ला रही थी उनको बचा लो, मगर बेटा डूब गया था

घटना के प्रत्यक्षदर्शी मृतक नीलेश के पिता सुखलाल लडिय़ा ने बताया कि बेटा नीलेश और बहू नंदिनी कुएं में कूद गए। मामला पता चलते ही भाई के साथ कुएं में कूदे और बहू को पानी से बाहर निकाला। लेकिन बेटा डूब गया था। बहू बार-बार चिल्ला रही थी कि पापा उनको बचा लो, मगर बेटे को नहीं बचा पाया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा ग्राम का नन्नेभाई गुरुवार को गालीगलौज कर रहा था। नीलेश आकर बोला पापा आज इसकी पिटाई करूंगा। लेकिन मैंने उसे मना किया। तभी बहू और बेटा के बीच विवाद होने लगा। इसी विवाद के चलते उसने ये कदम उठाया है।

Related posts

ईद मुबारक: 132 साल बाद दूसरी बार घरों में अदा की गई नमाज, कोरोना खत्म होने की मांगी दुआ

NewsFollowUp Team

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा

NewsFollowUp Team

मुख्यमंत्री चौहान ने दी विश्व पर्यटन दिवस पर शुभकामनाएँ

NewsFollowUp Team