News Follow Up
देशफॉलोअपहेल्थ

24 घंटे में 43159 नए मरीज मिले, इनमें से 22056 यानी आधे से ज्यादा केस केरल में,तीसरी लहर की आहट

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 43,159 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 38,525 लोग ठीक हुए और 640 मरीजों की मौत भी हुई। सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। यहां बुधवार को 22,056 लोग संक्रमित पाए गए, जो कि देश भर के नए संक्रमितों से आधे से अधिक है।कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते केंद्र सरकार ने केरल एक टीम भेजने का फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि सरकार राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय टीम केरल भेज रही है। यह टीम कोरोना रोकथाम में राज्य सरकार के प्रयासों में मदद करेगी। वहीं, केरल सरकार ने राज्य में 31 जुलाई और 1 अगस्त को कंप्लीट लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।देश में कोरोना महामारी आंकड़ों मेंबीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,159बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38,525बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 640अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.15 करोड़अब तक ठीक हुए: 3.06 करोड़अब तक कुल मौतें: 4.22 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.97 लाख8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियांदेश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउनदेश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Related posts

तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एमआई-17 वी5 हेलीकाप्टर क्रैश, 11 लोगों की मौत

NewsFollowUp Team

UP में बीजेपी को झटका, स्वामी प्रसाद मौर्य का योगी कैबिनेट से इस्तीफा, सपा में हुए शामिल

NewsFollowUp Team

केन्द्र सरकार ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को टीके की 22.46 करोड़ खुराक कराई उपलब्ध

NewsFollowUp Team