News Follow Up
खेल

कल से शुरू हो रहा है दूसरा हाफ, मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जाएगा पहला मैच, यहां जानें पूरा शेड्यूल

रविवार से आईपीएल 2021 का दूसरा हाफ शुरू हो रहा है. आईपीएल 2021 की शुरुआत इसी साल अप्रैल में भारत में हुई थी, लेकिन कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था. अब 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में एक बार फिर लीग की शुरुआत होगी, जिसे आईपीएल 2021 का दूसरा हाफ कहा जा रहा है. आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह मैच शाम 07:30 बजे से दुबई में खेला जाएगा. पहले की तरह दूसरे हाफ में भी दोपहर के मैच 03:30 बजे और शाम के मैच 07:30 बजे से खेले जाएंगेआईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के सभी मैच शारजाह, अबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे. इससे पहले इस लीग का पिछला सीज़न यानी आईपीएल 2020 भी संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था, जिसे मुंबई इंडियंस ने जीता था. आईपीएल 2021 के दूसरे चरण यानी दूसरे हाफ में कुल 31 मैच खेले जाएंगे.आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का शेड्यूल (IPL 2021 Second Phase Schedule)19 सितंबर- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 07:30 बजे20 सितंबर- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 07:30 बजे21 सितंबर- पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 07:30 बजे22 सितंबर- दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 07:30 बजे23 सितंबर- मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 07:30 बजे24 सितंबर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 07:30 बजे25 सितंबर- दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स दोपहर 03:30 बजेदूसरा मैच- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स शाम 07:30 बजे26 सितंबर- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स दोपहर 03:30 बजेदूसरा मैच- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस शाम 07:30 बजे27 सितंबर- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयलस शाम 07:30 बजे28 सितंबर- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स दोपहर 03:30 बजेदूसरा मैच- मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स शाम 07:30 बजे29 सितंबर- राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 07:30 बजे30 सितंबर- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 07:30 बजे01 अक्टूबर- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स शाम 07:30 बजे02 अक्टूबर- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स दोपहर 03:30 बजेदूसरा मैच- राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 07:30 बजे03 अक्टूबर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स दोपहर 03:30 बजेदूसरा मैच- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 07:30 बजे04 अक्टूबर- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 07:30 बजे05 अक्टूबर- राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 07:30 बजे06 अक्टूबर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 07:30 बजे07 अक्टूबर- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स दोपहर 03:30 बजेदूसरा मैच- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 07:30 बजे08 अक्टूबर- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस दोपहर 03:30 बजेदूसरा मैच- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स दोपहर 03:30 बजे10 अक्टूबर- क्वालीफायर 111 अक्टूबर- एलीमिनेटर13 अक्टूबर- क्वालीफायर 215 अक्टूबर- फाइनल.

Related posts

क्लीन स्वीप से बची टीम इंडिया…कप्तान मिताली राज ने रचा इतिहास

NewsFollowUp Team

राजधानी में 503 पटाखा दुकानों को मिली अनुमति

NewsFollowUp Team

वर्ष 2024 और 2028 ओलिंपिक के लिए प्रदेश में तैयार होंगे खिलाड़ी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

NewsFollowUp Team