News Follow Up
व्यापार

Gold Price Today: वायदा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत भी घटी, जानिए क्या रह गए हैं भाव

नई दिल्ली। सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 22 रुपये यानी 0.05 फीसद की गिरावट के साथ 46,484 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 46,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। फरवरी, 2022 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 43 रुपये यानी 0.09 फीसद की गिरावट के साथ 46,671 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी, 2022 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 46,714 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत पांच रुपये यानी 0.01 फीसद की गिरावट के साथ 60,545 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 60,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। मार्च, 2022 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 27 रुपये यानी यानी 0.04 फीसद की गिरावट के साथ 61,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च, 2022 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 61,027 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।सोने का वैश्विक भाव (Gold Price in Futures Market)ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 8.40 डॉलर यानी 0.48 फीसद की गिरावट के साथ 1,750 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह स्पॉट मार्केट में सोने का रेट 9.44 डॉलर यानी 0.54 फीसद की गिरावट के साथ 1,751,54 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमतकॉमेक्स पर दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.16 डॉलर यानी 0.69 फीसद की गिरावट के साथ 22.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.13 डॉलर यानी 0.57 फीसद की गिरावट के साथ 22.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Related posts

नवागत उपसंचालक कृषि ने किया मूंग खरीदी केन्द्र का निरीक्षण

NewsFollowUp Team

निजी उद्योगों में सेवानिवृत्ति आयु 60 साल ही रहेगी: हाई कोर्ट

NewsFollowUp Team

प्रशासन ने बात नहीं सुनी तो टैक्स नहीं भरेंगे व्यापारी

NewsFollowUp Team