News Follow Up
मध्यप्रदेश

नागदा गैस कांड: पूरे शहर में दहशत, धुआं ही धुआं

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में ग्रेसिम इंडस्ट्री से बड़ी मात्रा में ओलियम गैस का रिसाव हो गया। पूरे शहर में धुएं के बादल छाए हुए हैं। भोपाल गैस कांड के कारण लोगों में दहशत है। प्रशासन ने घोषणा की है कि गैस का रिसाव रोक दिया गया है।प्रारंभिक जानकारी मिली है कि ग्रेसिम उद्योग के Cs2 विभाग से शाम 4:00 बजे ओलियम गैस का रिसाव होने से पूरे शहर में गैस का धुआं ही धुआं फैल गया। इससे शहर में हड़कंप मच गया। लोगों के अनुसार धुआं इतना ज्यादा था कि आमने-सामने के व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहे थे। हर कोई व्यक्ति एक दूसरे को फोन लगाकर गैस के मामले में जानकारी ले रहे थे। उद्योग अधिकारी के अनुसार गैस रिसाव को रोक दिया गया है।नागदा एसडीएम आशुतोष गोस्वामी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे प्लांट के ओलियम इवेपोरेटर के मेंटनेंस के दौरान वॉल फट गया। इस इवेपोरेटर का मेंटनेंस शनिवार से किया जा रहा है। बुधवार को ड्रेन वॉल्व की सफाई करते वक्त वॉल्व फट गया। इससे 45 मिनट तक गैस रिसाव होता रहा। इसके बाद इसे नियंत्रित कर लिया गया।नागदा एसडीएम आशुतोष गोस्वामी ने बताया कि सल्फर ट्राय ऑक्साइड गैस बादलों की तरह फैल जाती है, इस वजह से इसे कंट्रोल करने में 45 मिनट का वक्त लग गया। इससे सल्फर ट्राय ऑक्साइड का रिसाव शुरू हो गया। वॉल दो इंच का होने से अधिक प्रेशर से गैस का रिसाव हुआ। गैस निकलते देख फैक्ट्री और शहर में हड़कंप मच गया। नागदा शहर में लोग घरो में दुबक गए। जो लोग बाहर थे वो मास्क और मुँह पर कपड़े बांधकर निकले। फैक्ट्री प्रबंधन की बड़ी खामियां इसमें उजागर हुई है।

Related posts

 इंदौर में मतगणना के एक घंटे पहले मतगणना कर्मियों को पहुंचना होगा स्टेडियम

NewsFollowUp Team

रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी का 59 साल का प्रोफेसर 6 महीने से कर रहा था 39 साल की छात्रा से दुष्कर्म, धमकी दी

NewsFollowUp Team

केन्द्र द्वारा दो महत्वपूर्ण सड़कों के लिए 879 करोड़ की स्वीकृति – मंत्री श्री भार्गव

NewsFollowUp Team