News Follow Up
राजनीति

कांग्रेस ने 229 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने भाजपा से कांग्रेस में आए 6 नेताओं को टिकट दिया है

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दो सूचियां जारी कर 229 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। बैतूल की आमला विधानसभा सीट को फिलहाल होल्‍उ पर रखा गया है। वहीं कांग्रेस की इन दोनों सूची पर नजर डालें तो पार्टी ने इस चुनाव में भाजपा से कांग्रेस में आए 6 दल बदलुओं को टिकट दिया है। वहीं दो नेताओं के हाथ खाली है।

इन नेताओं को मिला टिकट

गिरिजाशंकर शर्मा

गिरिजाशंकर शर्मा ने सितंबर में भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली थी, वे वर्तमान विधायक सीताशरण शर्मा के भाई है। वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने भाजपा पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने उन्हें होशंगाबाद से टिकट दिया है।

दीपक जोशी

दीपक जोशी पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे थे, वे लंबे समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे। उन्होंने भाजपा पर उनके पिता की उपेक्षा का आरोप लगाया था, जिसके बाद वे भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। जोशी की देवास जिले में खासी पैठ मानी जाती है, पार्टी ने उन्हें खातेगांव से प्रत्याशी बनाया है।

भंवर सिंह शेखावत

पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत सितंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे भाजपा से लंबे समय से नाराज चल रहे थे। उन्हें

भंवर सिंह शेखावत

पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत सितंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे भाजपा से लंबे समय से नाराज चल रहे थे। उन्हें

भंवर सिंह शेखावत

पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत सितंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे भाजपा से लंबे समय से नाराज चल रहे थे। उन्हें कमलनाथ  ने भोपाल में पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। शेखावत बदनावर से चुनाव लडे़गे।

अभय मिश्रा

अभय मिश्रा कांग्रेस की ओर से टिकट मिलने के कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़ी थी। दरअसल, अभय मिश्रा ने पूर्व में भाजपा में थे, लेकिन साल 2018 में वे भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए, पार्टी ने उन्हें रीवा से टिकट दिया था, लेकिन वे चुनाव हार गए। जिसके बाद अगस्त 2023 में वे फिर भाजपा में शामिल हो गए। लेकिन उनका कुछ माह में ही पार्टी से मोह भंग हो गए और वे दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी ने मिश्रा को सेमरिया से टिकट दिया है।

समंदर सिंह पटेल

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे समंदर सिंह पटेल अगस्‍त में सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे और कांग्रेस में शामिल हुए थे। पटेल का नीमच की राजनीति में बड़ा नाम है। वे कांग्रेस के टिकट पर जावद सीट से चुनाव लड़ेंगे।

अमित राय

अमित राय निवाड़ी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। खास बात यह है कि अमित राय ने औपचारिक तौर पर न तो भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है और न ही औपचारिक तौर पर कांग्रेस की सदस्यता ली है।

इन नेताओं के हाथ खाली

अवधेश नायक

अवधेश नायक भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें पार्टी ने पहली सूची में दतिया से टिकट दिया था, लेकिन नायक के विरोध के बाद दूसरी सूची में उनका नाम काट दिया गया और उनके स्थान पर राजेंद्र भारती को टिकट दिया गया है। अवधेश नायक उमा भारती के समर्थक थे और उन्होंने उमा भारती की भारतीय जनशक्ति पार्टी से टिकट लड़ा था।

वीरेंद्र रघुवंशी

कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी उन विधायकों में शामिल है, जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन अगस्त में उनका भाजपा से मोहभंग हो गया और वे दोबारा कांग्रेस में लौट आए। उन्‍हें शिवपुरी से लड़ाए जाने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस ने उनका नाम काटकर केपी सिंह को टिकट दे दिया। अब रघुवंशी केपी सिंह को टिकट देने का विरोध कर रहे हैं।

Related posts

अयोध्या पर पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, श्रीराम की नगरी के विकास कार्यों में जन भागीदारी का किया आह्वान

NewsFollowUp Team

CM शिवराज सीहोर में कार्यकर्ता के घर सीढ़ी से फिसले

NewsFollowUp Team

बगैर पंच पद का चुनाव कराए उपसरपंच का चुनाव हो गया क्षुब्ध नागरिक पहुंचा हाईकोर्ट

NewsFollowUp Team