News Follow Up
मध्यप्रदेश

 दशहरा मैदान पर 111 और रामबाग में जलेगा 101 फीट का रावण

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहरभर में रावण दहन किया जाएगा। इस कड़ी में दशहरा मैदान पर 111 फीट और रामबाग पर 101 फीट के रावण का दहन होगा। दोनों स्थानों पर रावण का निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे।

दशहरा मैदान रावण दहन समिति के सत्यनारायण सलवाडिया ने बताया कि दशहरा के महापर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर रावण दहन शाम 7 बजे किया जाएगा। रावण के साथ 250 फीट लंबी लंका भी बनाई जा रही है। कलाकार लक्की सलवाडिया, कलाकार धर्म सिंह सिसोदिया, प्रवीण हरगांवकर,मनोज आर्या, लालू लाहोरिया ने रावण के पुतलों का निर्माण किया गया।

दहन से पहले होगी रंगारंग आतिशबाजी, निकलेगी राम दरबार की शोभायात्रा

रामबाग दशहरा उत्सव समिति द्वारा रामबाग में रावण दहन से पहले रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। इससे पहले राम दरबार की शोभायात्रा भी निकलेगी। 101 फीट के रावण का दहन रात 9 बजे किया जाएगा। आयोजक सचिन गौड़ ने बताया आयोजन का यह 32वां वर्ष है। रावण के साथ लंका का दहन भी किया जाएगा। दहन के शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

Related posts

कैबिनेट बैठक:3 साल में 419 डेंटल डॉक्टर्स की भर्ती होगी; नई IT पॉलिसी का प्रजेंटेशन होगा,

NewsFollowUp Team

जबलपुर में लोडिंग वाहन पलटा, धान का रोपा लगाने डिंडौरी से आए 15 मजदूर घायल, एक महिला की मौत

NewsFollowUp Team

इंदौर बना देश का पहला वॉटर प्लस शहर

NewsFollowUp Team