News Follow Up
राजनीति

मध्यप्रदेश के उज्जैन में अमित शाह डेढ़ घंटे तक रहेंगे पार्टी तय करेगी रोड शो का रूट

28 अक्टूबर को उज्जैन आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डेढ़ घंटे उज्जैन में रहेंगे। समय तय नहीं हुआ है मगर भाजपा नेताओं के अनुसार वे शाम को आएंगे। महाकालेश्वर मंदिर में पूजन कर मध्यप्रदेश के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। वे राजनीतिक दृष्टि से दो क्षेत्र में बंटे उज्जैन उत्तर और उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने ‘नईदुनिया’ से कहा है कि रोड शो का रूट गुरुवार को तय कर लिया जाएगा।

जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करने आए थे

मालूम हो कि पांच साल पहले भी अमित शाह मध्यप्रदेश का सियासी नक्शा तय करने को उज्जैन में रखी जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करने आए थे। तब वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान संग भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेकर नानाखेड़ा स्टेडियम में रखी सभा को संबोधित किया था। इस बार वे गृह मंत्री के रूप में उज्जैन आ रहे हैं। वे कुछ दूर सीएम संग रथ पर सवार होकर चले थे।

मिलन समारोह के बाद प्रत्याशियों से चर्चा

उज्जैन सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश में चुनाव आचार संहिता प्रभावशील है। ऐसे में उनके स्वागत की, सुरक्षा की व्यवस्था निश्चिततौर पर अलग रहेगी। तैयारियों को लेकर बुधवार को पार्टी अध्यक्ष ने लोकशक्ति भवन में रखे दशहरा मिलन समारोह के बाद प्रत्याशियों से चर्चा की। उनके सुझाव शामिल कर पार्टी मुख्यालय से मिली गाइडलाइन अनुरूप रोड शो की रूपरेखा को कागजी तौर पर अंतिम रूप देने की तैयारी की।क

Related posts

इन्दौर विकास प्राध‍िकरण का 524 करोड़ बजट पेश

NewsFollowUp Team

सिंधिया की स्वागत यात्रा, प्रशासन चकरघिन्नी ,एक दर्जन मंत्रियों ने डाला शहर में डेरा

NewsFollowUp Team

बिहार चुनाव: बिहार के मुख्य मंत्री पर लोगों ने साधा निशाना। ट्विटर पर ‘का किये हो?’ हो रहा ट्रेंड।

News FollowUP Team