News Follow Up
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने राहुल गांधी को सात बार लांच किया, सातों बार फेल बोले नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी, जिसने अपने नेता राहुल गांघी को 7 बार लांच किया, लेकिन सातों बार लांचिंग फेल हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पीछे तथाकथित देश विरोधी मानसिकता वाले एनजीओ का जमावड़ा है।

दावा-भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी

तोमर ने यह बात रविवार को सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सनखेड़ा में पत्रकारों से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि इस बार भी भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी, मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर तोमर ने कहा कि इस बार भी शिवराज ही मुख्यमंत्री रहेंगे। तोमर ने यहां सभा को भी संबोधित किया।

कांग्रेस नेताओं को लिया निशाने पर

सोहागपुर के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मप्र विधानसभा चुनाव के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने सभा ली। तोमर ने कांग्रेस नेता कमल नाथ, दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया।

मुख्‍यमंत्री के सवाल पर कही ये बात

तोमर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इस बार भी भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी, मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर तोमर ने कहा कि इस बार भी शिवराज ही मुख्यमंत्री रहेंगे। तोमर ने कहा कि राहुल गांधी को अपने गौत्र का ता-पता नहीं है और दूसरे के गोत्र से पूजन पाठ करते हैं, ऐसी नकली पूजा को भगवान भी नहीं स्वीकार करते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा भ्रम

तोमर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भ्रम बताते हुए कहा कि राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि वे एक बार मप्र आएं, यहां जो कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के कुर्ते फाड़े जा रहे, उनके फटे हुए कुर्तों को अगर आप रफू करवा देंगे तो कांग्रेस का एक बड़ा काम आपके खाते में चला जाएगा। जैसे ही चुनाव आते है तो ये चोला बदल लेते हैं। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसने अपने सर्वमान्य नेता राहुल गांधी को 7 बार लांच किया। सातों बार उनकी लांचिंग फेल हो गई।

कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

तोमर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पीछे तथाकथित देश विरोधी मानसिकता का काम करने वाले एनजीओ का जमावड़ा है। सभा में कांग्रेस से भाजपा में आईं सविता दीवान शर्मा ने भी कमल नाथ सरकार के 18 माह में परेशान रहे कांग्रेस विधायकों की समस्या बताई। शर्मा ने कहा कि जब सरकार थी, तब कमल नाथ पार्टी विधायकों को समय तक नहीं देते थे।

Related posts

महिला की शिकायत पर पुलिस ने जलती चिता से शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

News FollowUP Team

6वीं से 8वीं की क्लास 18 महीने बाद शुरू

NewsFollowUp Team

शव को पेड़ से टांग कर झुलाने के मामले में 150 लोगों के खिलाफ FIR

NewsFollowUp Team