News Follow Up
मनोरंजन

भोजपाल मेले में दिखेगा चांद से चंद्रयान तक का सफर, एलियंस भी देखने को मिलेंगे

शहर के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में इस बार शहरवासियों को नई-नई चीजें देखने को मिल रही हैं। रफ्तार की दुनिया का सबसे तेज गति से चलने वाले झूले सुनामी, डबल डिस्क के साथ ही मेले में लगाए गए 180 फीट लंबे टनल और एक्वेरियम में विभिन्न तरह की मछलियां मेले में आने वाले लोगों का रोमांच बढ़ा रही हैं। विशाल एक्वेरियम देख यहां आने वाले लोगों को समुद्र तल के बीचों-बीच होने का एहसास होता है। अब इससे एक कदम और आगे बढ़ते हुए शहर में पहली बार भोजपाल महोत्सव मेले में आने वालों को चांद से चंद्रयान तक का सफर और एलियंस देखने को मिलेंगे।

यहां लगाई जा रही विज्ञान प्रदर्शनी में एलवीएम-तीन राकेट के साथ रोवर, प्रज्ञान और चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग दिखाई देगी। मेले में चांद से चंद्रयान तक का सफर दिखाने के लिए प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसमें श्री हरिकोटा से एलवीएम-तीन राकेट से चंद्रयान-3 को लांच करने, प्रोपल्शन माड्यूल और लैंडर माड्यूल अलग-अलग होते हुए दिखाई देंगे। लैंडर विक्रम की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग, छह पहियों वाले रोवर प्रज्ञान के निकल कर चांद की सतह पर चलने का माडल देखने को मिलेगा।

बच्चों के लिए होगा प्रमुख आकर्षण

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि भोजपाल महोत्सव मेले में एक और आकर्षण का केंद्र जुड़ने जा रहा है। इसका शुभारंभ शनिवार शाम को किया जाएगा। यह बच्चों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। इसमें चांद से चंद्रयान तक जो हमारे वैज्ञानिकों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की उसका माडल देखने को मिलेगा। साथ ही बड़े-बड़े एलियंस देखने को मिलेंगे, जो बच्चों के मनोरंजन के साथ ही उन्हें शिक्षाप्रद जानकारी देंगे।

Related posts

NCB की पूछताछ में लगातार रो रहे Aryan, Shah Rukh Khan से 2 मिनट हुई बेटे की बात

NewsFollowUp Team

 बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया ‘एनिमल’ का ट्रेलर, खुशी से झूमे रणबीर कपूर, 

NewsFollowUp Team

बेल बॉटम में इंदिरा गांधी के लुक के लिए लारा दत्ता ने मेकओवर आर्टिस्ट को कहा शुक्रिया

NewsFollowUp Team