News Follow Up
देश

कांग्रेस के ‘डोनेशन फोर देश’ कैम्पेन में भाजपा की सेंध, Donatefordesh.Org सर्च करने पर खुल रहा BJP का पेज

कांग्रेस ने 18 दिसंबर को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले फंड जुटाने के लिए एक अभियान को लॉन्च किया। इस अभियान का नाम डोनेट फॉर देश दिया, लेकिन कांग्रेस के साथ मोये-मोये हो गया। भाजपा ने इस नाम का डोमेन पहले ही अपने नाम कर लिया। अब donatefordesh.org पर जाकर कांग्रेस को चंदा देने के लिए कोई भी कार्यकर्ता जाता है, तो भाजपा का डोनेशन पेज खुल जाता है।

28 दिसंबर को कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर कांग्रेस ने डोनेट फॉर देश नाम से अभियान की शुरूआत की, जिसमें 18 साल से ज्यादा उम्र के नागरिक 138, 1,380, 13,800 या इससे 10 गुना ज्यादा का डोनेशन पार्टी को दे सकते हैं। पार्टी को डोनेशन देने की शुरुआत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। उन्होंने 1 लाख 38 हजार रुपये का डोनेशन दिया।

अमीर लोगों पर निर्भरता होगी खत्म

इस अभियान को शुरुआती रूप से ऑनलाइन ही रखा है, लेकिन 28 दिसंबर (कांग्रेस का स्थापना दिवस) से घर-घर जाकर पार्टी के कार्यकर्ता लोगों से चंदा मांगेंगे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह कांग्रेस के राजनीति के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि हम लोगों से दान करने के लिए कह रहे हैं। इसके पीछे पार्टी की सोच अमीर लोगों पर निर्भरता को खत्म करना है। हम नहीं चाहते कि सरकार में आने पर उनके लिए पॉलिसी बनानी पड़े। महात्मा गांधी देश की आजादी के लिए लोगों से चंदा लिया था।

भाजपा पहले ही डोमेन कर चुकी थी बुक

भाजपा ने डोनेश फॉर देश नाम का डोमेन पहले से ही अपने लिए बुक करवाया हुआ है। अब ऐसे में कांग्रेस के कार्यकर्ता donatefordesh.org पर जाकर डोनेशन देना चाहेंगे तो वह भाजपा के खाते में जाएगा। कांग्रेस ने अपने अभियान की शुरूआत की घोषणा की तब ही भाजपा ने इसे रजिस्टर करवा लिया। ऑफइंडिया ने donatefordesh.com नाम के डोमेन को 16 दिसंबर को बुक कर लिया था।

Related posts

कोरोना का नया स्ट्रेन:मौजूदा वायरस से 15 गुना ज्यादा खतरनाक,

NewsFollowUp Team

कांग्रेस ने तय किया सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, जानिए यूपी, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, बंगाल में क्या रहेगी रणनीति

NewsFollowUp Team

कौन हैं राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जानिए इनके बारे में

NewsFollowUp Team