News Follow Up
मध्यप्रदेश

 सीएम मोहन यादव मंत्रिमंडल की पहली बैठक जारी, जल्द हो सकता है विभागों का बंटवारा

 मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मोहन कैबिनेट की पहली बैठक मंत्रालय में हो रही है। इसमें मंत्रियों का अधिकारियों से परिचय कराया जा रहा है। 18 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं। बैठक से पहले सुबह सीएम मोहन यादव ने पूर्व मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री, मंत्रियों के साथ बैठक में संकल्प पत्र को प्राथमिकता में रखकर लक्ष्य की पूर्ति के संबंध में चर्चा करेंगे। वह पहले ही सभी विभाग प्रमुखों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दे चुके हैं। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों को समन्वय के साथ लक्ष्य बनाकर काम करना है।

अगले साल 2024 मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है, ऐसे में नई सरकार के पास काम करने के लिए अब केवल दो महीने का समय है। भाजपा के संकल्प पत्र की घोषणाओं को पूरा किया जाएगा।

MP Cabinet Portfolio: मध्य प्रदेश में डिप्टी सीएम

1 – जगदीश देवड़ा

2 – राजेंद्र शुक्ला

MP Ministers Portfolio: मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री

1 – कैलाश विजयवर्गीय

2 – प्रहलाद सिंह पटेल

3 – कुंवर विजय शाह

4 – राकेश सिंह

5 – करण सिंह वर्मा

6 – राव उदय प्रताप सिंह

7 – संपतिया उइके

8 – तुलसी सिलावट

9 – एंदल सिंह कंसाना

10 – निर्मला भूरिया

11 – गोविंद सिंह राजपूत

12 – विश्वास सारंग

13 – नारायण सिंह कुशवाह

14 – नागर सिंह चौहान

15 – प्रद्युम्न सिंह तोमर

16 – राकेश शुक्ला

17 – चैतन्य काश्यप

18 – इंदर सिंह परमार

मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

1 – कृष्णा गौर

2 – धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी

3 – दिलीप जायसवाल

4 – गौतम टेटवाल

5 – नारायण सिंह पंवार

6 – लखन पटेल

मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री

1 – नरेंद्र शिवाजी पटेल

2 – प्रतिमा बागरी

3 – दिलीप अहिरवार

4 – राधा सिंह

Related posts

भोपाल नाले में एक्टिवा के साथ युवक की लाश मिली; पानी में डूबा था आधा शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

NewsFollowUp Team

केन्द्र द्वारा दो महत्वपूर्ण सड़कों के लिए 879 करोड़ की स्वीकृति – मंत्री श्री भार्गव

NewsFollowUp Team

अब ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के लिए नहीं होगी मारामारी, जानिए रोज कितने बनेंगे डोज, कौन बनाएगा

NewsFollowUp Team