बदनावर। आज सुबह थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत छायन के मजरे पिपलीपाड़ा रूंडा निवासी मुन्नालाल पिता फूला भील (45) का खेत में शव मिला। पता चलने पर घर वाले उसे लेकर बदनावर अस्पताल लाए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी रूम में रखवाया। जहां दोपहर तक शव परीक्षण किया जाएगा। मृतक के शरीर पर कई जगह मारपीट से गंभीर चोटों के निशान होने से उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।